Sunday, September 6, 2026
Home खेल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज...

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज से शुरू

नई दिल्ली।  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज मंगलवार (26 दिसंबर) को शुरू होगी। दोनों टीमों के बीच पहला मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैदान पर पिछली बार 2021 में जीती थी। तब विराट कोहली कप्तान थे। अब टीम की बागडोर रोहित शर्मा के हाथों में है। टीम इंडिया अब तक दक्षिण अफ्रीका में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। उस सूखे को समाप्त करने के इरादे से रोहित की टीम इस बार पहुंची है।

भारतीय टीम की नजर इतिहास रचने पर है, लेकिन इसमें बारिश बाधा बन सकती है। पहले टेस्ट के दौरान मौसम खराब रहने का अनुमान है। इस बात की भी संभावना है कि मैच का पहला दिन बारिश से धुल सकता है। सुपरस्पोर्ट पार्क के क्यूरेटर ब्रायन ब्लॉय ने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच का तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होने की उम्मीद है जिससे बल्लेबाजों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 42 टेस्ट मैच खेले गए हैं। टीम इंडिया 15 मैच जीती है। दक्षिण अफ्रीका को 17 मुकाबलों में जीत मिली है। 10 मैच ड्रॉ हुए हैं। दक्षिण अफ्रीकी जमीन पर टीम इंडिया के रिकॉर्ड को देखें तो अब तक 23 मैच खेले गए हैं। भारत को सिर्फ चार मुकाबलों में जीत हासिल हुई। 12 मैच मेजबान टीम ने जीते। सात ड्रॉ पर छूटे हैं।

RELATED ARTICLES

खेल प्रतिभाओं को सम्मान, भविष्य को नई उड़ान: उत्तराखंड को मिला पहला क्रीड़ा विश्वविद्यालय, सीएम ने किया शिलान्यास

हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड ने अपनी मौजूदा खेल प्रतिभाओं का सम्मान करने के साथ भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा...

ग्लासगो में भारत का ‘सुपर शनिवार’: एक ही दिन में जीते 16 पदक, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंचे

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शनिवार भारत के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 16 पदक जीतकर देश को...

लगातार दूसरी श्रृंखला में क्लीन स्वीप हुआ भारत, इंग्लैंड ने धमाकेदार ढंग से 4-0 से जीती टी-20 सीरीज

साउथैम्पटन। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा टी-20 प्रारूप में बेहद निराशाजनक रहा। पांचवें और अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments