Friday, May 1, 2026
Home ताजा खबर प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अम्बानी ने बद्रीनाथ धाम में की पूजा- अर्चना

प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अम्बानी ने बद्रीनाथ धाम में की पूजा- अर्चना

देखें वीडियो अम्बानी ने बीकेटीसी को 5 करोड़ का चेक सौंपा देहरादून। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख और देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने गुरुवार को श्री बदरीनाथ व श्री केदारनाथ धाम में विशेष पूजा अर्चना की। अंबानी के साथ उनके पुत्र अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट और समधन भी दर्शन को पहुंचे। उन्होंने श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को पांच करोड़ रूपए की धनराशि का चेक दान दिया। अंबानी का बदरीनाथ व केदारनाथ पहुंचने पर बीकेटीसी ने स्वागत किया। अंबानी पहले बदरीनाथ और उसके पश्चात केदारनाथ धाम पहुंचे।
बदरीनाथ में बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने अंबानी का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। अंबानी ने बीकेटीसी को पांच करोड़ रूपए की धनराशि दान दी। उन्होंने चेक के माध्यम से यह धनराशि बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को सौंपी।
इस अवसर पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार भी उपास्थित थे। बदरीनाथ दर्शन के पश्चात उद्योगपति मुकेश अंबानी केदारनाथ धाम पहुंचे। वहां भी मंदिर में उन्होंने विशेष पूजा की। केदारनाथ में केदारनाथ उत्थान चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव व बीकेटीसीके मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने उनकी अगवानी की।
RELATED ARTICLES

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 8 बजे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अल्मोड़ा के डोल आश्रम में श्री पीठम स्थापना महोत्सव, मुख्यमंत्री धामी ने किया 1100 कन्याओं का पूजन

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री पीठम स्थापना महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण...

अब 35 साल तक बन सकेंगे वन दरोगा, 250 नई बसों की खरीद को मंजूरी, कैबिनेट ने लगाई कई प्रस्तावों पर मोहर

देहरादून। राजधानी देहरादून में गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी, जो सीधे तौर पर रोजगार, शिक्षा, परिवहन...

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

विपक्ष ने आधी आबादी को हक दिलाने के प्रयास को विफल कर देश के साथ किया महापापः सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हजारों...

Recent Comments