Saturday, May 9, 2026
Home ताजा खबर जायरोकॉप्टर एडवेंचर शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड

जायरोकॉप्टर एडवेंचर शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड

हरिद्वार। देश की पहली हिमालयी एयर सफारी की शुरूआत उत्तराखंड से की गई। जायरोकॉप्टर एडवेंचर शुरू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। शनिवार को हरिद्वार के बैरागी कैंप में जायरोक्राप्टर की उड़ान ट्रायल में सफल रही। जायरोकॉप्टर से एयर सफारी के लिए पर्यटन विभाग को डीजीसीए की मंजूरी मिल गई है। प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की यह अनोखी पहल है।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद राजस एयरो स्पोर्ट्स एवं एडवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से प्रदेश में जायरोकॉप्टर से एयर सफारी शुरू करेगा। एक सीट एयरोकॉप्टर से पर्यटक हवा में रोमांच करने के साथ ही हिमालय और प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से निहार सकते हैं। पर्यटन विकास परिषद के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्विनी पुंडीर ने बताया कि जायरोकॉप्टर से प्रदेश के अनछुए पर्यटन स्थल तक पर्यटक आसानी से पहुंच सकेंगे।

इसके  साथ ही हिमालय, पर्वतमाला, नदियों के हवाई दृश्य का आनंद ले सकते हैं। सिंगल सीटर एयरोकॉप्टर को जर्मनी से खरीदा गया है। इससे साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। शनिवार को हरिद्वार में जायरोकॉप्टर का ट्रायल किया गया। जिसमें डीएम हरिद्वार ने उड़ान भरी।

RELATED ARTICLES

खुशखबरीः पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेट मैदान, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे मुख्यमंत्री धामी

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ दौरे के दौरान सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम में उच्चीकृत क्रिकेट मैदान का लोकार्पण कर उसे जनपदवासियों...

खुशखबरीः मुख्यमंत्री धामी ने “वन क्लिक” के माध्यम से लाखों लाभार्थियों के खातों में भेजी अप्रैल महीने की पेंशन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत प्रदेश के लाखों लाभार्थियों को बड़ी राहत...

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

खुशखबरीः पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेट मैदान, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे मुख्यमंत्री धामी

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ दौरे के दौरान सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम में उच्चीकृत क्रिकेट मैदान का लोकार्पण कर उसे जनपदवासियों...

खुशखबरीः मुख्यमंत्री धामी ने “वन क्लिक” के माध्यम से लाखों लाभार्थियों के खातों में भेजी अप्रैल महीने की पेंशन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत प्रदेश के लाखों लाभार्थियों को बड़ी राहत...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखंड आइस हॉकी टीम की जर्सी और पे एंड प्ले पोर्टल का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने Himadri Ice Rink की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए इसे देश और प्रदेश की शान बताया।...

विधानसभा चुनाव परिणामः बंगाल में भाजपा ने ढ़हाया ममता का किला, असम में हैट्रिक, केरलम में यूडीएफ की जीत

नई दिल्ली/कोलकाता। देश के पांच प्रमुख राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों ने भारतीय राजनीति...

Recent Comments