Tuesday, May 5, 2026
Home ताजा खबर अभिनेता अनुपम खेर अपनी फिल्म की शूटिंग लैंसडौन व दून में करेंगे

अभिनेता अनुपम खेर अपनी फिल्म की शूटिंग लैंसडौन व दून में करेंगे

धामी सरकार की फिल्म फ्रेंडली नीति से उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ शूटिंग डेस्टिनेशन बनेगा-खेर

उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ बंशीधर ने कहा प्रस्तावित फिल्म नीति से प्रोड्यूसर उत्तराखण्ड आएंगे

देहरादून। इन दिनों फिल्म अभिनेता अनुपम खेर अपनी एक नई फिल्म की लोकेशन तलाशने के लिए उत्तराखण्ड आये हुए हैं। कुछ दिन पहले अनुपम खेर ने लैंसडौन की वादियों में कई लोकेशन देखी। इस सिलिसिले में खेर सीएम धामी से भी मिल चुके हैं। रविवार को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने अनुपम खेर को उत्तराखंड की फिल्म नीति की जानकारी देते हुए उन्हें उनकी नई फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी । तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड की प्रस्तावित फिल्म नीति में नई फिल्म लोकेशन को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रावधान किया गया है । इसके अलावा उत्तराखंड के कलाकारों और क्रू मेंबर को शामिल करने पर भी विशेष अनुदान की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में फिल्म निर्माण को लेकर एक 360 डिग्री इकोसिस्टम का निर्माण किया जा रहा है जिसमें बाहरी फिल्म निर्माता के साथ-साथ स्थानीय फिल्म निर्माताओं और कलाकारों तथा टेक्नीशियन को विशेष मौके मिलेंगे । उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 3 टी यानी टेलेंट, टेक्नोलॉजी और ट्रेनिंग इन तीनों पक्षों पर मजबूती से काम करने के निर्देश दिए हैं । मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप नई फिल्म नीति लाई जा रही है जिसमें बहुत से प्रावधान ऐसे हैं जो सिनेमा और कंटेंट निर्माण की आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप है ।

नई पॉलिसी में वेब सीरीज , डॉक्युमेंट्री और लघु फिल्मों को भी स्थान दिया जा रहा है। अनुपम खेर ने बताया कि उनकी नई फिल्म की शूटिंग अप्रैल माह से प्रस्तावित है और 90% से अधिक शूटिंग उत्तराखंड में ही करने की योजना हैं । उनकी आगामी फिल्म सैन्य पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी पर है जिसके लिए उन्होंने लैंसडाउन और उसके आसपास का लोकेशन रेकी किया है । उन्होंने उत्तराखंड में फिल्म निर्माण से संबंधित माहौल की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड तेजी से एक लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार की फिल्म फ्रेंडली नीतियों से आने वाले समय में उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ शूटिंग डेस्टिनेशन बनकर उभरेगा। तिवारी ने राज्य पुष्प ब्रह्मकमल की अनुकृति और शॉल भेंट कर खेर का स्वागत किया। इस अवसर पर उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी डॉ नितिन उपाध्याय भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 8 बजे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विधानसभा चुनाव परिणामः बंगाल में भाजपा ने ढ़हाया ममता का किला, असम में हैट्रिक, केरलम में यूडीएफ की जीत

नई दिल्ली/कोलकाता। देश के पांच प्रमुख राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों ने भारतीय राजनीति...

अल्मोड़ा के डोल आश्रम में श्री पीठम स्थापना महोत्सव, मुख्यमंत्री धामी ने किया 1100 कन्याओं का पूजन

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री पीठम स्थापना महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण...

अब 35 साल तक बन सकेंगे वन दरोगा, 250 नई बसों की खरीद को मंजूरी, कैबिनेट ने लगाई कई प्रस्तावों पर मोहर

देहरादून। राजधानी देहरादून में गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी, जो सीधे तौर पर रोजगार, शिक्षा, परिवहन...

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

Recent Comments