Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर वीआईपी डयूटी व अभिवादन पर ढीला रवैया देख डीजीपी ने जारी किए...

वीआईपी डयूटी व अभिवादन पर ढीला रवैया देख डीजीपी ने जारी किए सख्त निर्देश

वीआईपी ड्यूटी में मोबाइल पर रहते हो बिजी और सैल्यूट भी तरीके से नहीं करते हो …
नये डीजीपी साहब ने दो टूक कह दिया, ऐसी लापरवाही व सुरक्षा में चूक पर लेंगे कड़ा एक्शन
देहरादून। उत्तराखंड पुलिसकर्मी वीआईपी ड्यूटी के समय सतर्क न होकर मोबाइल समेत अन्य क्रियाकलाप में बिजी रहते हैं। और अपने से वरिष्ठ के अभिवादन में भी कोताही बरत रहे हैं। नये डीजीपी अभिनव कुमार ने इसे सुरक्षा में चूक भी माना है और अनुशासनहीनता के दायरे में भी। यह सब देख व अनुभव कर नये डीजीपी ने सभी पुलिस अधिकारी व कर्मियों के लिए नये निर्देश जारी भी किये हैं। निर्देश जारी करने के साथ साथ डीजीपी कुमार ने कहा कि अनुशासनहीनता व सुरक्षा व्यवस्था में चूक से जुड़े गंभीर मामले पर पर्यवेक्षण अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
इस बाबत गुरुवार को पुलिस मुख्यालय से जारी ताजा निर्देशों में कहा गया कि  अति विशिष्ट / विशिष्ट महानुभावों व वरिष्ठ अधिकारियों के भ्रमण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कार्मिक अपनी ड्यूटी पर सतर्क न रहकर अन्य क्रिया कलापों जैसे मोबाइल पर व्यस्त रहते हैं। यही नहीं, किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करना, किसी दुकान पर बैठे रहना आदि में समय व्यतीत करते हैं। अति विशिष्ट / विशिष्ट महानुभावों व वरिष्ठ अधिकारियों के भ्रमण जैसी महत्वपूर्ण ड्यूटी के दौरान इस प्रकार की लापरवाही बरतना अनुशासनहीनता मानी जायेगी।
यह भी कहा गया कि कुछ पुलिस कर्मचारियों द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सही से अभिवादन नहीं किया जा रहा है। पुलिस एक अनुशासित बल है।  अनुशासित बल द्वारा इस प्रकार का कृत्य कदापि उचित नहीं है। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने वीआईपी डयूटी के दौरान सतर्कता से ड्यूटी करने व वरिष्ठ अधिकारियों को सही से अभिवादन किये जाने को कहा गया। साथ ही कहा है कि इन निर्देशों  का कड़ाई से पालन किया जाय।
डीजीपी  अभिनव कुमार ने कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार की कोई लापरवाही पायी जाती है तो सम्बन्धित कार्मिक के विरुद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही एवं सम्बन्धित पर्यवेक्षण अधिकारी की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। बहरहाल, नये डीजीपी अभिनव कुमार के ताजा आदेश के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। लापरवाही पर एक्शन लेने की खबर के बाद लापरवाह पुलिसकर्मी सन्नाटे में हैं।
RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments