Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर लोक सेवा आयोग ने गन्ना व दुग्ध पर्यवेक्षकों की निकाली भर्ती

लोक सेवा आयोग ने गन्ना व दुग्ध पर्यवेक्षकों की निकाली भर्ती

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रदेश में दुग्ध पर्यवेक्षक और गन्ना पर्यवेक्षक के 91 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए बृहस्पतिवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक, दुग्ध पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के लिए तीन जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।उन्होंने बताया कि भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

अभी भर्ती के लिए 25 फरवरी को परीक्षा की संभावित तिथि तय की गई है। ऑनलाइन आवेदन में किसी तरह की समस्या आने पर आयोग को ukpschelpline@gmail.com पर ई-मेल किया जा सकता है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे विज्ञापन को अच्छी तरह पढ़ने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन करें।

आवेदन की अंतिम तिथि के बाद इसमें त्रुटि सुधार का मौका भी दिया जाएगा, जिसमें नाम, पिता का नाम, पता आदि में परिवर्तन कर सकेंगे। हालांकि मोबाइल नंबर, ई-मेल में कोई बदलाव नहीं होगा। लिहाजा, अभ्यर्थी अपने मोबाइल नंबर और ई-मेल अच्छी तरह देखकर ही आवेदन में भरें।

राज्य लोक सेवा आयोग ने लोअर पीसीएस भर्ती में हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार नायब तहसीलदार, उपकारापाल, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, कर अधिकारी व खांडसार निरीक्षक के दिव्यांग श्रेणी के छह पदों के सापेक्ष 18 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया है। इन अभ्यर्थियों का रिजल्ट वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। दिव्यांगजन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार जनवरी में प्रस्तावित है, जिसकी आयोग अलग से सूचना जारी करेगा।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments