Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर सीएम ने कहा, चंपावत में नई टाउनशिप की कार्ययोजना बनायी जाय

सीएम ने कहा, चंपावत में नई टाउनशिप की कार्ययोजना बनायी जाय

चम्पावत में मास्टर प्लान के तहत भूमि चिन्हित कर 5 जोन बनाये गये

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदर्श चम्पावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी चम्पावत को निर्देश दिये कि चम्पावत स्थित सर्किट हाउस का विस्तारीकरण का कार्य तेजी से किया जाए। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्किट हाउस के विस्तारीकरण में आधुनिकता के समावेश के साथ पर्वतीय शिल्प कला का प्रयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपदों में बेहतर निर्माण कार्यों में जिलाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसके लिए उन्हें सजगता से कार्यों का नियमित रूप से अनुश्रवण करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्किट हाउस में जनता मिलन के लिए उपयुक्त स्थल के साथ सभागार भी बनाया जाय। आवागमन के लिए सुगम मार्ग का निर्माण भी किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत आने वाले समय में बड़ा डेस्टिनेशन बने इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी चंपावत को निर्देश दिये कि चंपावत में नई टाउनशिप विकसित किये जाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन पर तेजी से कार्य हो रहे हैं। इस कार्य के बाद चम्पावत में भी श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि भविष्य में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावनाओं के दृष्टिगत सम्पर्क मार्गों के विस्तारीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में भी विशेष ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में किये जा रहे कार्यों में और तेजी लाई जाए। जिलाधिकारी चम्पावत नवनीत पाण्डे ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत चम्पावत में मास्टर प्लान के तहत भूमि चिन्हित कर 05 जोन बनाये गये हैं। जिसमें स्टेडियम, कल्चरल थियेटर, गौल्ज्यू मंदिर परिसर, मल्टीस्टोरी पार्किंग और एप्रोच रोड से सबंधित कार्ययोजना बनाई गई है।

इस अवसर पर सचिव विनोद कुमार सुमन और जिला प्रशासन चम्पावत के अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments