Friday, May 1, 2026
Home ताजा खबर एसडीसी फाउंडेशन और एयरबस देहरादून, उत्तराखंड में संयुक्त रूप से करेंगे 300...

एसडीसी फाउंडेशन और एयरबस देहरादून, उत्तराखंड में संयुक्त रूप से करेंगे 300 प्लास्टिक बैंकों की स्थापना

देहरादून। सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्यूनिटीज (एसडीसी) फाउंडेशन सी.एस.आर सहयोग के माध्यम से विमान बनाने वाली विश्व की अग्रणी कंपनी एयरबस इंडिया के साथ मिलकर देहरादून में 300 प्लास्टिक बैंकों की स्थापना करेगा। एयरबस ऐरो स्पेस इंडस्ट्री में दुनिया की एक जानी-मानी, प्रमुख कंपनी है। एयरबस कमर्शियल एयरक्राफ्ट, हेलीकॉप्टर, रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र में काम कर रही है। कंपनी दुनिया भर में ग्राहकों के लिए एयरोस्पेस उत्पादों, सेवाओं और समाधानों के डिजाइन, निर्माण और वितरण में अग्रणी है। यह यूरोप की सबसे बड़ी वैमानिकी और अंतरिक्ष कंपनी है और एविएशन उद्योग में सबसे आगे है।

सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटीज़ (एसडीसी) फाउंडेशन देहरादून स्थित पर्यावरण क्रियान्वयन और एडवोकेसी समूह है। फाउंडेशन उत्तराखंड में सतत विकास और नागरिक सहभागिता के मुद्दों पर लगातार काम कर रहा है। इसके कार्य क्षेत्र में मुख्य रूप से जलवायु और पर्यावरण संरक्षण, सतत शहरीकरण और ठोस और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन शामिल हैं।

एसडीसी फाउंडेशन और एयरबस के समझौते के तहत एसडीसी फाउंडेशन प्लास्टिक बैंकों के माध्यम से प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा करेगा। इस कचरे को एक जगह जमा करके अलग-अलग तरह के प्लास्टिक को फाउंडेशन के सेग्रीगेशन सेंटर में छांटा जाएगा और सीएसआईआर-आईआईपी की प्लास्टिक से ईंधन परियोजना के लिए सौंपा जाएगा। एसडीसी फाउंडेशन पहले भी देहरादून में प्लास्टिक बैंक योजना पर काम कर चुका है।

ये प्लास्टिक बैंक स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, शोरूम, सरकारी ऑफिस, अस्पताल, धार्मिक स्थल, होटल और अपार्टमेंट आदि में स्थापित किए जाएंगे। अगले 6 महीने में 70 से 80 प्लास्टिक बैंक खोलने का लक्ष्य रखा गया है। मार्च 2025 तक 250 से 300 प्लास्टिक बैंक स्थापित कर दिए जाएंगे। इस अभियान के तहत लोगों को, और खासकर छात्रों और युवा वर्ग को वर्कशॉप, सफाई अभियान और रैलियों के माध्यम से प्लास्टिक उपयोग में कमी, इसके दुबारा इस्तेमाल करने और रीसाइक्लिंग के प्रति जागरूक किया जाएगा।

एसडीसी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल ने एयरबस के साथ साझेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि “बदलती जीवनशैली और पर्यटकों की बड़ी आमद के साथ पिछले कई वर्षों में प्लास्टिक कचरे में काफी वृद्धि हुई है। इस प्रोजेक्ट के तहत सेग्रीगेशन के अलावा प्लास्टिक कचरे को वैज्ञानिक तरीके से रीसायकल किया जाएगा। एक ओर जहां ये सर्कुलर इकॉनमी की सोच को गति देगा, वहीँ प्लास्टिक बैंकों के माध्यम से देहरादून शहर में प्लास्टिक कचरे का बोझ भी कम होगा ”।

RELATED ARTICLES

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 8 बजे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अल्मोड़ा के डोल आश्रम में श्री पीठम स्थापना महोत्सव, मुख्यमंत्री धामी ने किया 1100 कन्याओं का पूजन

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री पीठम स्थापना महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण...

अब 35 साल तक बन सकेंगे वन दरोगा, 250 नई बसों की खरीद को मंजूरी, कैबिनेट ने लगाई कई प्रस्तावों पर मोहर

देहरादून। राजधानी देहरादून में गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी, जो सीधे तौर पर रोजगार, शिक्षा, परिवहन...

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

विपक्ष ने आधी आबादी को हक दिलाने के प्रयास को विफल कर देश के साथ किया महापापः सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हजारों...

Recent Comments