Saturday, May 2, 2026
Home ताजा खबर पंखे से लटका कर की विवाहिता की हत्या, ससुराल पक्ष के लोग...

पंखे से लटका कर की विवाहिता की हत्या, ससुराल पक्ष के लोग फरार

मंगलौर। सोमवार की दोपहर विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के दो छोटे बच्चे है। छह साल पहले विवाहिता ने प्रेम विवाह किया था। मंगलौर के मोहल्ला मलकपुरा निवासी अरशद की मोबाइल की दुकान है। उसने करीब 6 साल पहले मोहल्ला पीर गाड़ी निवासी वहीद की लड़की सुमैया से प्रेम विवाह किया था। दोनों एक समुदाय के अलग-अलग जाति से हैं। प्रेम विवाह के बाद दोनों के दो बच्चे हैं। सोमवार की दोपहर को सुमैया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुमैया की मौत की खबर सुनकर उसके मायके पक्ष के लोगों मौके पर पहुंचे तब उन्हें सुमैया का शव एक चारपाई पर पड़ा मिला।

स्वजन उसकी हत्या करने की बात कह रहे हैं। कंट्रोल रूम को दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोप है कि सुमैया की हत्या पंखे से लटका कर की गई है। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक उसके शव को नीचे उतार दिया गया था। पुलिस के पहुंचने से पूर्व सुमैया के ससुराल पक्ष के लोग वहां से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट का कहना है कि शव को कब्जे में ले लिया गया है घटना के संबंध में जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 8 बजे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अल्मोड़ा के डोल आश्रम में श्री पीठम स्थापना महोत्सव, मुख्यमंत्री धामी ने किया 1100 कन्याओं का पूजन

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री पीठम स्थापना महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण...

अब 35 साल तक बन सकेंगे वन दरोगा, 250 नई बसों की खरीद को मंजूरी, कैबिनेट ने लगाई कई प्रस्तावों पर मोहर

देहरादून। राजधानी देहरादून में गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी, जो सीधे तौर पर रोजगार, शिक्षा, परिवहन...

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

विपक्ष ने आधी आबादी को हक दिलाने के प्रयास को विफल कर देश के साथ किया महापापः सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हजारों...

Recent Comments