Saturday, June 20, 2026
Home आर्टिकल खड़गे क्या यूपी से चुनाव लड़ सकते हैं?

खड़गे क्या यूपी से चुनाव लड़ सकते हैं?

मल्लिकार्जुन खड़गे के जीवन पर आई किताब के विमोचन समारोह के आयोजन के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस उत्तर भारत के किसी राज्य से चुनाव लड़ा  सकती है। वे कर्नाटक के रहने वाले हैं। वे नौ बार लगातार कर्नाटक विधानसभा के सदस्य रहे और उसके बाद 2009 और 2014 में गुलबर्गा सीट से लोकसभा का चुनाव भी जीते। वे अपने जीवन में पहली बार 2019 में चुनाव हारे। उसके बाद पार्टी ने उनको राज्यसभा में भेजा। अभी वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं इसलिए वे देश के किसी भी राज्य में जाकर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे तो उन पर सवाल नहीं उठेगा। तभी इस बात की चर्चा है कि उनको उत्तर प्रदेश से लोकसभा का चुनाव लड़ाया जा सकता है।

कांग्रेस के जानकार सूत्रों का कहना है कि अगर बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस की बात नहीं बनती है तो खड़गे को उत्तर प्रदेश में प्रत्याशी बनाया जा सकता है। उनके लिए एक सुरक्षित सीट की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि बहराइच और बाराबंकी में से किसी सीट से उनको लड़ाने पर विचार हो रहा है। इससे कांग्रेस को उत्तर प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत में दलित वोट में मैसेज बनाने में कामयाबी मिली। यह मैसेज बनेगा कि कांग्रेस दलित प्रधानमंत्री बना सकती है। हालांकि कर्नाटक के कई नेता इसके पक्ष में नहीं बताए जा रहे हैं क्योंकि उनको लग रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के अपने गृह राज्य से लड़ाना चाहिए क्योंकि उससे पार्टी को फायदा होगा। तभी संभव है कि वे कर्नाटक और उत्तर प्रदेश दोनों जगह से चुनाव लड़ें।

RELATED ARTICLES

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

पुरानी चुनौतियों के साथ ही रसोई गैस की किल्लत भी बढ़ाएगी चारधाम यात्रा की परेशानी, असमंजस में व्यवसायी

अनिल चन्दोला, देहरादून। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू में अब चंद दिन ही बाकी हैं। हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं...

उत्तराखंड में सालभर रूठी रही प्रकृति, 260 से ज्यादा की मौत, कई अब तक लापता, करोड़ों का नुकसान

अनिल चन्दोला, देहरादून। उत्तराखंड के लिए यह साल आपदा के दृष्टिकोण से बेहद मनहूस साबित हो रहा है। सितंबर आधा बीतने के बावजूद तेज बारिश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments