Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर महंगाई का झटका- घर बनाना होगा अब पहले से ज्यादा महंगा

महंगाई का झटका- घर बनाना होगा अब पहले से ज्यादा महंगा

देहरादून। अपना मकान बनाने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। घन बनान अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। रेत-बजरी के मनमाने दामों का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। दरअसल, शहर में सालभर से रेत-बजरी 30 से 40 फीसदी अधिक कीमतों पर मिल रही है। सीमेंट और डस्ट के दाम भी हाल ही में बढ़े थे। वहीं, लेबर कॉस्ट में भी 100 रुपये रोजाना की बढ़ोतरी हुई है। नतीजतन, शहर में भवन निर्माण की लागत 10 फीसदी तक बढ़ गई है।

देहरादून क्षेत्र की नदियों में कुछ समय पहले तक खनन बंद था। हाल ही में सौंग, जाखन और दूसरी नदियों में खनन शुरू हुआ, लेकिन उप खनिज की कीमतें कम नहीं हुई। शहर में क्रशर नहीं होने से हिमाचल और यमुना नदी की रेत बजरी की डिमांड ज्यादा है। ठेकेदारों को हिमाचल से उप खनिज मंगवाना पड़ रहा है। कांट्रेक्टर प्रकाश जायसवाल ने बताया कि वर्तमान समय में रेत-बजरी 140 रुपये कुंतल तक है, यह पूर्व में 90 रुपये कुंतल तक थी। उन्होंने बताया कि इससे ठेकेदारों को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि तीन महीने पहले सीमेंट 20 रुपये प्रति बैग महंगा हुआ था। प्रति हजार ईंटें भी बढ़कर 7500 से अधिक की हो गई थी।

20 लाख रुपये का मकान 22 लाख में बन रहा
देहरादून में भवनों की लागत 10 फीसदी तक बढ़ गई है। कॉन्ट्रेक्टर प्रशांत ने बताया कि एक साल पहले 100 गज में यदि कोई घर 20 लाख में बनकर तैयार हो जाता था, वह आज 21.50 लाख से 22 लाख रुपये तक पड़ रहा है। ऐसे ही 50 लाख रुपये के मकान की लागत पांच लाख रुपये तक बढ़ गई है।

लेबर कॉस्ट भी सौ रुपये तक बढ़ गई
महंगाई के दौर में भवन निर्माण में लगे मजदूरों ने भी अपना महनताना बढ़ाया है। भवनों की लागत पर इसका भी असर है। करीब दो महीने पहले भवन निर्माण में लगे मजदूर 500 रुपये रोजाना के हिसाब से दिहाड़ी लेते थे। वर्तमान में यह 600 रुपये तक दिहाड़ी हो गई है। इसी प्रकार मिस्त्री की दिहाड़ी 650 से बढ़कर 750 रुपये रोजाना हो गई है।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments