Sunday, September 6, 2026
Home खेल टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रन...

टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रन से हराया

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला टीम इंडिया ने 44 रन से अपने नाम किया। इस सीरीज का पहला मैच भारत ने दो विकेट से जीता था। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सीरीज जीतने की दहलीज पर पहुंच गई है। अब भारत को बाकी बचे तीन में से एक मैच जीतना है और सीरीज भारत की झोली में होगी। तिरुवनंतपुरम में भारत के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत को बड़ी जीत दिलाई।

तिरुवनंतपुरम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने चार विकेट खोकर 235 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 191 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 में 44 रन से हराकर पांच मैच की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। यशस्वी जायसवाल ने 53, ऋतुराज गायकवाड़ ने 58 और ईशान किशन ने 52 रन की पारी खेली। अंत में रिंकू सिंह ने नौ गेंद में 31 रन बनाए। ऑस्ट्र्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने तीन विकेट लिए। मार्कस स्टोइनिस को एक विकेट मिला।

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी शुरुआत की और दूसरे ओवर में टीम का स्कोर 30 रन पहुंच गया। हालांकि, शॉर्ट 19 रन बनाकर आउट हुए और कंगारू टीम पटरी से उतर गई। इंग्लिस दो रन और मैक्सवेल 12 रन बनाकर आउट हुए। स्मिथ भी 19 रन बनाकर आउट हो गए। स्टोइनिस और डेविड ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम की वापसी कराई, लेकिन डेविड के आउट होने के बाद भारत की जीत लगभग तय हो गई। डेविड ने 37 और स्टोइनिस ने 45 रन बनाए। अंत में मैथ्यू वेड ने नाबाद 42 रन बनाए, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम नौ विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट लिए। अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और मुकेश कुमार को एक-एक विकेट मिला।

RELATED ARTICLES

खेल प्रतिभाओं को सम्मान, भविष्य को नई उड़ान: उत्तराखंड को मिला पहला क्रीड़ा विश्वविद्यालय, सीएम ने किया शिलान्यास

हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड ने अपनी मौजूदा खेल प्रतिभाओं का सम्मान करने के साथ भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा...

ग्लासगो में भारत का ‘सुपर शनिवार’: एक ही दिन में जीते 16 पदक, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंचे

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शनिवार भारत के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 16 पदक जीतकर देश को...

लगातार दूसरी श्रृंखला में क्लीन स्वीप हुआ भारत, इंग्लैंड ने धमाकेदार ढंग से 4-0 से जीती टी-20 सीरीज

साउथैम्पटन। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा टी-20 प्रारूप में बेहद निराशाजनक रहा। पांचवें और अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments