Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर 26 नवंबर से एक दिसंबर तक होने वाली अग्निवीर भर्ती की तैयारियां...

26 नवंबर से एक दिसंबर तक होने वाली अग्निवीर भर्ती की तैयारियां पूरी, 714 युवा होंगे शामिल 

देहरादून। सेना के कौड़िया स्थित गबर सिंह कैंप में 26 नवंबर से एक दिसंबर तक होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए सेना के साथ ही स्थानीय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को नायब तहसीलदार ने भर्ती स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। पहले दिन चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जनपद के 714 युवा अभ्यर्थी भर्ती रैली में शामिल होंगे। आज से अभ्यर्थियों का कोटद्वार पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

अग्निवीर भर्ती रैली के सफल संचालन के लिए सेना के साथ ही स्थानीय प्रशासन पिछले लंबे समय से तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके तहत जहां भर्ती स्थल के समीप प्रवेश स्थल की सफाई करने के साथ ही यहां पर अस्थायी टैंट की व्यवस्था की गई है।
वहीं, प्रवेश से लेकर भर्ती ग्राउंड तक बैरिकेडिंग कर दी गई है। प्रमाणपत्रों की जांच के बाद युवाओं को भर्ती ग्राउंड में प्रवेश कराया जाएगा। शुक्रवार दोपहर नायब तहसीलदार कमल सिंह राठौर ने राजस्व कर्मियों के साथ भर्ती स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने काशीरामपुर तल्ला में भर्ती स्थल पर बने अस्थायी शौचालयों के क्षतिग्रस्त दरवाजों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

उधर, एसएम आरओ अशोक कुमार ने बताया कि सुबह 4:00 बजे युवा प्रवेश द्वार पर पहुंचेंगे। भर्ती मैदान में दौड़, फिजिकल, मेडिकल की प्रक्रिया की जाएगी। पांच दिनों तक चलने वाली भर्ती रैली में गढ़वाल मंडल के आठ जनपदों के कुल 3320 युवा शामिल होंगे।

भर्ती कार्यक्रम

26 नवंबर : 714 युवा भर्ती रैली में शामिल होंगे। इनमें चमोली के 115, देहरादून के 126, हरिद्वार के 62, पौड़ी के 246, रुद्रप्रयाग के 61, टिहरी के 75 और उत्तरकाशी के 29 युवा हैं।

27 नवंबर : 1319 युवा प्रतिभाग करेंगे। इनमें चमोली जनपद के 353, हरिद्वार के 228, रुद्रप्रयाग के 251, टिहरी के 290, उत्तरकाशी के 197 युवा हैं।

28 नवंबर : कुल 1287 युवा रैली में प्रतिभाग करेंगे। इनमें देहरादून के 568 व पौड़ी जिले के 719 युवा रहेंगे।

29 व 30 नवंबर : छूटे हुए अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र, मेडिकल, फिजिकल आदि की जांच होगी।

1 दिसंबर : रिजर्व डे व अन्य कार्य

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments