Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर विकसित भारत संकल्प यात्रा किसानों के लिए साबित हो रही उपयोगी

विकसित भारत संकल्प यात्रा किसानों के लिए साबित हो रही उपयोगी

संकल्प यात्रा पहुंची धुसरी और बलखेड़ा ग्राम पंचायत

यात्रा में विभिन्न विभागों के स्टॉल्स पर उपलब्ध है सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी

सितारगंज। उत्तराखंड के जनजातीय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का क्रम जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को उधमसिंह नगर के सितारगंज ब्लॉक के ग्राम धुसरी और बलखेड़ा में संकल्प यात्रा का रथ पहुंचा, जिसका ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस कार्यक्रम में मत्स्य, गन्ना, बिजली, खाद्य आपूर्ति , बाल विकास, स्वास्थ्य आदि विभाग उपस्थित रहे। इन विभागों द्वारा कार्यक्रम में स्टॉल्स भी लगाए गए थे, जिससे लोग जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ले कर लाभान्वित हो सकें। संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने विकसित भारत बनाने की शपथ भी ली। इस दौरान मौजूद लोगों को मानीनय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत को लेकर संबोधन सुनाया गया।

किसानों को हो रहा लाभ
ग्राम धुसरी और बलखेड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में लग रहे कृषि संबंधी स्टॉल्स से गांव के किसानों को फायदे हो रहे हैं। उन्हें कहीं ड्रोन से खेती के गुर सिखाए जा रहे हैं तो कहीं उन्नत खेती की जानकारी दी जा रही है। बुधवार को धुसरी ग्राम में के ग्राम प्रधान रितेश ने किसानों को मृदा परिक्षण के लाभ के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें जागरूक किया गया कि वह यूरिया के जगह नैनो यूरिया का प्रयोग कर स्वस्थ खेती में करें। बलखेड़ा में पशु पालन विभाग के भासकर लाल ने ग्रामीणों को पशु संरक्षण सम्बन्धी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रतिनिधि ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही मुफ्त राशन योजना के बारे में जानकारी दी गई साथ ही उन्हें राशन कार्ड बनवाने की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में भी जान गई। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग, पशु पालन विभाग, तथा जिलों के अन्य विभागों ने ग्रामीणों को अपने अपने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments