Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर सिलक्यारा टनल हादसाः नेता प्रतिपक्ष का आरोप, बचाव के नाम पर प्रयोग...

सिलक्यारा टनल हादसाः नेता प्रतिपक्ष का आरोप, बचाव के नाम पर प्रयोग कर रही एजेंसियां

देहरादून। सिलक्यारा टनल मामले में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार और रेस्क्यू कार्यों में जुड़ी एजेंसियों पर बचाव के नाम पर प्रयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार और एजेंसियों के पास कोई स्पष्ट रेस्क्यू प्लान नहीं है। एक के बाद एक प्रयोग किए जा रहे हैं, जिसका कोई फायदा होता फिलहाल नहीं दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि बहमूल्य जानों के साथ प्रयोग करने की इजाजत किसी को भी नहीं होनी चाहिए है। उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल 12 नवंबर को सुबह करीब 4 बजे धंस गई थी, जिसमें 41 श्रमिक फंसे हुए हैं। तब से कोई प्रभावी प्लान अभी तक लागू नहीं हो पाया है। उन्होंने यह भी कहा कि टनल में फंसे श्रमिकों को पर्याप्त भोजन और पानी पहुंचाने में भी सरकार असफल रही है।

पूर्ववर्ती सरकार में यशपाल आर्य आपदा प्रबंधन मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग फंसे हुए हैं, उनकी और उनके परिवारों की मनोस्थिति समझने की जरूरत है। साथ ही यह वक्त उन्हें हौसला देने और उम्मीद की किरण दिखाने का है।

 

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments