Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर सतपुली में आमने-सामने टकराई दो बसें, 46 यात्री थे सवार, 22 घायलों...

सतपुली में आमने-सामने टकराई दो बसें, 46 यात्री थे सवार, 22 घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

सतपुली (पौड़ी)। पौड़ी जिले के सतपुली में सोमवार को सड़क दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए। एसडीआरएफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एकेश्वर रोड पर दो बसों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना होते ही मौके पर घायलों की चीखपुकार मच गई।

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट सतपुली से अपर उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव व राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने बताया कि रूट पर बस संख्या UK 15PA 0241 और UK 15PA 0825  की आमने-सामने की टक्कर हुई। दोनों वाहनों में कुल 46 लोग सवार थे, जिनमें से 22 घायलों को टीम ने उपचार के लिए सतपुली स्थित हंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंचाया। सामान्य घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दुर्घटना के घायलों में कृपाल सिंह, संजय, अमन, पुष्पा नेगी, राजेंद्र सिंह, आशा, वीरेंद्र, दीपक, विनोद, कुo नेहा, प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, बाबू राम, हरीश(चालक), संग्राम सिंह (चालक), आनंदी देवी, सोबन सिंह, नितिन कुमार, सुनीता देवी, सोहन सिंह, प्रेम सिंह शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments