Sunday, September 13, 2026
Home मनोरंजन पर्दे पर कमबैक करने के लिए तैयार हैं जेनिफर विंगेट

पर्दे पर कमबैक करने के लिए तैयार हैं जेनिफर विंगेट

जेनिफर विंगेट एक लंबे ब्रेक के बाद स्क्रीन पर वापसी के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए खुद इसकी अनाउंसमेंट की है. खास बात यह भी है कि एक्ट्रेस एक बार फिर अपने पुराने को-स्टार करण वाही के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देने वाली हैं। बता दें कि इससे पहले जेनिफर और करण एक साथ टीवी सीरियल दिल मिल गए में नजर आए थे. दर्शकों को उनकी जोड़ी बहुत पसंद आई थी।

जेनिफर ने अपने इंस्टाग्राम पर करण वाही और शो के डायरेक्टर अनिरुद्ध राजदेरकर के साथ कुछ फोटोज शेयर की है। फोटोज में एक्ट्रेस उनके साथ पोज देते और स्क्रिप्ट पर काम करती दिखाई दे रही हैं। पोस्ट के साथ जेनिफर ने कैप्शन में लिखा- बैक इन, चीज़ों का झुकाव और कैसे, सच में एक लंबे ब्रेक के बाद!! राजदेरकर के साथ वापसी और मेरे वाहिंदर के साथ काम करना + उसी दिन 17एम में रिंग करना!! जश्न मनाने का क्या तरीका है! वाकई में जश्न मनाने का दिन
दरअसल जहां एक तरफ जेनिफर करण के साथ कमबैक कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 17 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं. ऐसे में एक्ट्रेस के लिए यह डबल सेलिब्रेशन का मौका है।

जेनिफर आखिरी बार क्राइम ड्रामा वेब शो कोड एम में दिखाई दी थीं. सीरीज में तनुज विरवानी, आलेख कपूर, रजत कपूर और मधुरिमा रॉय जैसे कलाकार शामिल थे। अब एक्ट्रेस अनिरुद्ध राडेरकर और करण वाही के साथ फिर से काम करने के लिए एक्साइटेड हैं। बता दें कि जेनिफर विंगेट और करण वाही के साथ रीम शेख भी सीरीज का हिस्सा होंगी। सीरीज दो बहनों की लव स्टोरी पर बेस्ड होगी. इससे पहले रीम शेख तुझसे है राब्ता, फना: इश्क में मरजावां और तेरे इश्क में घायल जैसे सीरियल्स में लीड रोल निभी चुकी हैं।

जेनिफर विंगेट की बात करें तो वे आखिरी बार छोटे पर्दे पर बेहद सीजन 2 में शिविन नारंग के साथ नजर आई थी. यह 2020 में खत्म हो गया था और तब से ही जेनिफर ने छोटे पर्दे पर काम नहीं किया. इसके बाद वे कोड एम 2 में दिखाई दी थीं।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

पूर्व OSD के ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दोनों पद छोड़ने का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी में अपने दो संगठनात्मक पद छोड़ने का फैसला किया है।...

Uttarakhand Parking: पहाड़ों में 63 पार्किंग प्रोजेक्ट पूरे, 4202 वाहनों की क्षमता; नैनीताल-कैंची धाम में भी बड़ी तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन शहरों और तीर्थ स्थलों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किया गया है। बीते चार...

BRICS Summit 2026: स्थानीय मुद्रा में कारोबार बढ़ाने की तैयारी, आतंकवाद पर भारत ने दुनिया को दिया स्पष्ट संदेश

नई दिल्ली। वैश्विक अर्थव्यवस्था में तेजी से बदलते समीकरणों के बीच भारत ने ब्रिक्स के मंच से आर्थिक सहयोग का नया खाका सामने रखा...

BRICS Summit 2026: सात साल बाद भारत आ रहे शी जिनपिंग, मोदी-पुतिन की वार्ता पर भी दुनिया की नजर

नई दिल्ली। भारत अगले दो दिनों तक दुनिया की बड़ी कूटनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहा है। नई दिल्ली में 12 और 13...

Recent Comments