Saturday, August 1, 2026
Home ताजा खबर चर्चित स्टिंग प्रकरण – फरार चल रहे तत्कालीन डीईओ माध्यमिक हरेराम यादव...

चर्चित स्टिंग प्रकरण – फरार चल रहे तत्कालीन डीईओ माध्यमिक हरेराम यादव की हुई गिरफ्तारी

पौड़ी। पुलिस ने जिला मुख्यालय पौड़ी के शिक्षा विभाग के चर्चित स्टिंग प्रकरण मामले में दो गिरफ्तारी के बाद आज तीसरी गिरफ्तारी कर ली है। आपको बता दें कि यह तीसरी गिरफ्तारी तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी (DEO माध्यमिक) हरेराम यादव की हुई है। हरेराम यादव तत्कालीन मुख्य शिक्षा अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद से ही फरार चल रहे थे। पुलिस ने देहरादून से यह गिरफ्तारी की। इससे पहले इस मामले में पुलिस बीते गुरुवार को पौड़ी के तत्कालीन सीईओ मदन सिंह रावत को गिरफ्तार कर 14 दिन की रिमांड पर सुद्धोवाला जेल भेज चुकी है। जबकि एक अन्य आरोपी पटल सहायक दिनेश गैरोला की बीते 15 अक्तूबर को ही गिरफ्तारी हो चुकी है। तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी (DEO माध्यमिक) हरेराम यादव को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह गिरफ्तारी के डर से सरेंडर करने के लिए कोर्ट जा रहे थे।

यह है पूरा मामला 

दरसल पौड़ी कोतवाली में 7 दिसंबर 2022 को वीडियो स्टिंग मामले में पौड़ी के तत्कालीन मुख्य शिक्षा अधिकारी (CEO) मदन सिंह रावत, तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) माध्यमिक हरेराम यादव और पटल सहायक दिनेश गैरोला के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण को लेकर पौड़ी निवासी आशुतोष नेगी ने पुलिस को शिकायती पत्र देने समेत स्टिंग का वीडियो दिया था। जिसमें शिक्षा विभाग के अफसर को पैसे का लेन- देन करते दिखाया गया था।

पौड़ी पुलिस को शिकायत मिलने के बाद इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू की गई। इसके बाद पुलिस ने शिक्षा विभाग के इस वीडियो की सत्यता की जांच के लिए चंडीगढ़ प्रयोगशाला भेजा। इसके बाद आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर शासन से परमिशन मांगी गई। बताया गया कि इस बीच आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए उच्च न्यायालय की भी शरण ली।

लेकिन कोर्ट ने अंतरिम जमानत के प्रार्थना पत्र को भी खारिज कर दिया। साथ ही कोर्ट ने 6 सप्ताह की मोहलत देते हुए कहा कि कोर्ट में सरेंडर करते हुए रेगुलर बेल मांगें। जिस पर बीते 26 सितंबर को 6 सप्ताह की भी समय सीमा पूरी हो गई। जिसके बाद बीते 15 अक्तूबर को पौड़ी पुलिस ने इस चर्चित स्टिंग मामले में पटल सहायक दिनेश गैरोला के रूप में पहली गिरफ्तारी की थी। जबकि कल यानी 02 नवम्बर को पुलिस ने दूसरे आरोपी तत्कालीन मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) मदन सिंह रावत की गिरफ्तारी की। वहीं आज पौड़ी पुलिस इस मामले के तीसरे आरोपी तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी हरेराम यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन: चार बीघा की अवैध कॉलोनी ध्वस्त, पांच मंजिला भवन सील

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

जंतर-मंतर आंदोलनः पीएम मोदी ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, शिक्षा सचिव को हटाया, वांगचुक का अनशन खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में गुरुवार देर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन: चार बीघा की अवैध कॉलोनी ध्वस्त, पांच मंजिला भवन सील

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने किया संत रविदास के संदेश को अपनाने का आह्वान

हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर हरिद्वार जिले के भगवानपुर स्थित चुड़ियाला में आयोजित कलश बंधन महारैली के साथ...

लोकसभा ने नकल व पेपर लीक पर कसा शिकंजा, हंगामें और विरोध के बीच संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित

नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक और संगठित नकल के मामलों पर सख्ती करते हुए लोकसभा ने बुधवार...

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

Recent Comments