Saturday, August 1, 2026
Home ताजा खबर जॉर्ज एवरेस्ट कार्टोग्राफी संग्रहालय, मसूरी का भ्रमण करने पहुंचे उत्तराखंड के राज्यपाल

जॉर्ज एवरेस्ट कार्टोग्राफी संग्रहालय, मसूरी का भ्रमण करने पहुंचे उत्तराखंड के राज्यपाल

मसूरी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट कार्टोग्राफी संग्रहालय का भ्रमण किया। यह संग्रहालय महान गणितज्ञ राधानाथ सिकदर और पंडित नैन सिंह रावत को समर्पित है। 1832 में बने सर जार्ज एवरेस्ट हाउस को संग्रहालय के रूप में विकसित किया गया है। Great servayor Nain singh, Jorge everest museum

इस अवसर पर राज्यपाल ने संग्रहालय में कार्टोग्राफी का इतिहास, कार्टोग्राफी से जुड़े उपकरणों, महान भारतीय सर्वेक्षकों और द ग्रेट ट्रिगोनोमेट्रिकल सर्वे के विषय में जानकारी ली।

राज्यपाल ने कहा कि संग्रहालय लोगों को सर जॉर्ज एवरेस्ट द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराएगा। इसके साथ ही महान सर्वेयर नैन सिंह रावत और राधानाथ सिकदर द्वारा सीमित साधनों में किए गए कार्यों को जिस प्रकार दर्शाया गया है वह लोगों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है अपने आप में अलग है।

उन्होंने कहा म्यूजियम में नई टेक्नोलॉजी और एआई का उपयोग किया जाना इसे विशेष बनाता है। उन्होंने कहा कि सुरम्य शहर मसूरी आने वाले पर्यटकों को एक बार इस विश्व स्तरीय संग्रहालय को अवश्य देखना चाहिए। उन्होंने संग्रहालय बनाने वाले लोगों की प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन: चार बीघा की अवैध कॉलोनी ध्वस्त, पांच मंजिला भवन सील

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

जंतर-मंतर आंदोलनः पीएम मोदी ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, शिक्षा सचिव को हटाया, वांगचुक का अनशन खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में गुरुवार देर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन: चार बीघा की अवैध कॉलोनी ध्वस्त, पांच मंजिला भवन सील

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने किया संत रविदास के संदेश को अपनाने का आह्वान

हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर हरिद्वार जिले के भगवानपुर स्थित चुड़ियाला में आयोजित कलश बंधन महारैली के साथ...

लोकसभा ने नकल व पेपर लीक पर कसा शिकंजा, हंगामें और विरोध के बीच संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित

नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक और संगठित नकल के मामलों पर सख्ती करते हुए लोकसभा ने बुधवार...

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

Recent Comments