Tuesday, October 6, 2026
Home बड़ी खबर मंत्री गणेश जोशी ने सुआखोली से रवाना किया कृषक रथ, गांव-गांव तक...

मंत्री गणेश जोशी ने सुआखोली से रवाना किया कृषक रथ, गांव-गांव तक पहुंचाएगा योजनाओं की जानकारी

देहरादून। किसानों को कृषि और बागवानी से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी अब गांवों में कृषक रथ के माध्यम से दी जाएगी। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में किसानों को कृषि यंत्र और विभिन्न फसलों के उन्नत किस्म के बीज वितरित किए गए। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी प्रदान किए गए।

बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए गणेश जोशी ने किसानों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि कृषक रथ का उद्देश्य कृषि आधारित और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाना है। उन्होंने किसानों से केंद्र और राज्य सरकार की कृषि एवं बागवानी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लग रहे शिविर

जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देश और प्रदेश में विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। प्रयास है कि पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाए और कोई भी जरूरतमंद लाभ से वंचित न रहे।

पॉलीहाउस, मिलेट्स और फल उत्पादन को बढ़ावा

कृषि मंत्री ने कहा कि खेती को लाभकारी बनाने और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और उनके अनुसार देश की 60 से 70 प्रतिशत आबादी गांवों में रहते हुए खेती-किसानी से जुड़ी है। ऐसे में किसानों की आय बढ़ाना महत्वपूर्ण है।

जोशी ने बताया कि प्रदेश में पॉलीहाउस की स्थापना के साथ मिलेट्स, ड्रैगन फ्रूट और कीवी की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के किसान भी नई तकनीक और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर आगे बढ़ रहे हैं।

एरोमा मिशन से 91 हजार किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

कृषि मंत्री ने बताया कि एरोमा मिशन के अंतर्गत 91 हजार किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके माध्यम से औषधीय और सुगंधित पौधों की खेती को बढ़ावा देकर किसानों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर विकसित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि किसानों को पारंपरिक खेती के साथ फसल विविधीकरण और मूल्य संवर्धन अपनाने की जरूरत है। इससे खेती से आय के नए स्रोत तैयार किए जा सकते हैं।

मृदा परीक्षण से जल संरक्षण तक दी जा रही जानकारी

जोशी ने बताया कि कृषि विभाग किसानों को मृदा परीक्षण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और संतुलित उर्वरक उपयोग के बारे में जानकारी दे रहा है। जैविक एवं प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण, फसल विविधीकरण तथा समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

इसके साथ जलवायु परिवर्तन के अनुरूप कृषि पद्धतियों और आधुनिक तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उत्पादन लागत घटाई जा सके और उत्पादकता बढ़े। उन्होंने कहा कि योजनाओं को गांवों और खेतों तक पहुंचाकर किसानों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना सरकार का संकल्प है।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, कृषि निदेशक दिनेश कुमार सहित किसान और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

पीएम आवास योजना शहरी 2.0 में सर्वाधिक ग्राउंडिंग अनुपात के लिए चयन, राज्य में 3,979 आवास स्वीकृत

देहरादून। शहरी क्षेत्रों के पात्र परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तराखंड के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है।...

Dehradun Crime: किराये के मकान से चल रहा था देह व्यापार का रैकेट, छह गिरफ्तार; नाबालिग मुक्त

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में किराये के मकान से कथित देह व्यापार संचालित किए जाने के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया...

नमो क्रिकेट लीग में बल्ला लेकर मैदान पर उतरे सीएम धामी, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

पंचकूला। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित नमो क्रिकेट लीग में खिलाड़ियों के साथ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मंत्री गणेश जोशी ने सुआखोली से रवाना किया कृषक रथ, गांव-गांव तक पहुंचाएगा योजनाओं की जानकारी

देहरादून। किसानों को कृषि और बागवानी से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी अब गांवों में कृषक रथ के माध्यम से दी जाएगी। कृषि एवं...

पीएम आवास योजना शहरी 2.0 में सर्वाधिक ग्राउंडिंग अनुपात के लिए चयन, राज्य में 3,979 आवास स्वीकृत

देहरादून। शहरी क्षेत्रों के पात्र परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तराखंड के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है।...

श्रद्धा सम्मान 2026: दिवंगत लोक कलाकारों के परिजनों का सम्मान, गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर

देहरादून। उत्तराखंड की लोक संस्कृति को जीवित रखने के लिए कलाकारों को उनके गांवों में ही नियमित प्रस्तुतियों और सम्मानजनक आजीविका के अवसर मिलने...

इंडिया गठबंधन का ऐलानः उत्तराखंड में ‘लोकतंत्र बचाओ–वोट बचाओ’ अभियान, 8 अक्टूबर को गांधी पार्क से मार्च

देहरादून। मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों ने 2 से 8 अक्टूबर...

Recent Comments