Thursday, March 12, 2026
Home ताजा खबर अग्निवीर भर्ती रैली के पहले दिन 70 फीसदी युवाओं ने दिखाया दमखम

अग्निवीर भर्ती रैली के पहले दिन 70 फीसदी युवाओं ने दिखाया दमखम

कोटद्वार। कौड़िया स्थित विक्टोरिया क्राॅस गबर सिंह कैंप में रविवार से गढ़वाल मंडल के सात जिलों की अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो गई है। पहले दिन चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी के पंजीकृत 714 युवाओं में से 70 फीसदी युवाओं ने अपना दमखम दिखाया। दौड़ में सफल युवाओं को अगले चरण की जांच के लिए आगे बढ़ा दिया गया। देर शाम तक इन युवाओं की फिजिकल और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच की गई। भर्ती के लिए काशीरामपुर तल्ला में बनाए गए प्रवेश द्वार पर रात तीन बजे से युवाओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी।

सबसे पहले युवाओं के प्रवेश पत्र, आधार कार्ड की जांच की गई। इसके बाद प्रारंभिक ऊंचाई की जांच हुई। ऊंचाई में सही पाए जाने वाले युवा गबर सिंह कैंप के बलवीर सिंह स्टेडियम में दौड़ के लिए पहुंचे। समूह में युवाओं की दौड़ कराई गई। दौड़ में सफल युवाओं का देर शाम तक फिजिकल और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच की गई। रक्षा मंत्रालय के उत्तराखंड के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन 70 फीसदी युवाओं ने प्रतिभाग किया। सेना के अधिकारियों ने राष्ट्र की सेवा के प्रति युवा पीढ़ी के दृढ़ निश्चय की सराहना की। उन्होंने आगामी उम्मीदवारों को अपनी पहचान और पूर्ववृत्त के सत्यापन के लिए अपने आधार कार्ड को सक्रिय मोबाइल नंबरों से जोड़ने की सलाह दी है।

जिन लोगों का आधार सत्यापन नहीं हो सका है। उन्हें दस्तावेजी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए 27 नवंबर तक का अतिरिक्त समय दिया गया है। कहा कि एआरओ लैंसडौन कार्यालय भरसक प्रयास कर रहा है कि केवल वास्तविक और योग्य उम्मीदवारों को ही देश के लिए अपनी सेवा प्रदान करने का अवसर मिल सके। 27 नवंबर को चमोली जनपद के 353, हरिद्वार के 228, रुद्रप्रयाग के 251, टिहरी के 290, उत्तरकाशी के 197 युवा कुल 1319 युवा प्रतिभाग करेंगे।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments