Sunday, March 8, 2026
Home खेल उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग आगाज़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग आगाज़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य समारोह में किया उद्घाटन

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को 38वें राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग आगाज़ हो गया। राजधानी देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में 35 खेल स्पर्धाएं होंगी, जिसमें 33 मेडल टेली गेम और दो डेमो गेम होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों की जमकर सराहना की। साथ ही उन्होंने एक दिन पहले लागू की गई समान नागरिक संहिता, चारधाम की शीतकालीन यात्रा और प्लास्टिक मुक्त अभियान की जमकर सराहना की। खेल और यूसीसी में सबको साथ लेकर चलने की अंतर्निहित भावना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिलचस्प ढंग से जोड़ा। उत्तराखंड की स्थानीय आर्थिकी के व्यापक हितों के लिए शुरू की गई शीतकालीन यात्रा में शामिल होने की प्रधानमंत्री मोदी ने भी इच्छा जताई। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय खेलों के ग्रीन गेम्स थीम पर आयोजन से खासे प्रभावित दिखे। ई-वेस्ट से पदक निर्माण, विजेता खिलाड़ियों से पौधरोपण की पहल की पीएम ने सराहना की।

38वें राष्ट्रीय खेलों पर एक नजर

राष्ट्रीय खेलों में पहली बार योग और मलखंब को मेडल टेली गेम के रूप में शामिल किया गया है। इसमें देशभर के करीब दस हजार खिलाड़ी अपना दमखम और हुनर दिखाएंगे। इस दौरान राज्य के आठ अलग-अलग जिलों में विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। दून, हरिद्वार से लेकर ऊधमसिंह नगर टिहरी तक में खेलों का आयोजन होगा। ग्रीन गेम की थीम पर आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय खेलों में ई वेस्ट से पदक तैयार किए गए हैं। इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों व गतिविधियों में भी ग्रीन इनिशिएटिव की छाप देखने को मिलेगी। खेलों को राज्य की पहचान से जोड़ने की पहल के तहत ही राज्य पक्षी मोनाल के प्रतीकात्मक स्वरूप मौली को शुभंकर का रूप दिया गया। राष्ट्रीय खेलों की मशाल को भी तेजस्विनी नाम दिया गया। संकल्प से शिखर तक की टैगलाइन के साथ आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय खेलों के एंथम में जोश, उत्साह और खेल भावना का भी जिक्र किया गया है।

 

 

RELATED ARTICLES

Ranji Trophy 2025-26: उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को पारी से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे

देहरादून/जमशेदपुर। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कीनन...

T-20 World Cup: भारत ने जीत के साथ की अभियान की शानदार शुरूआत, यूएसए को 29 रन से हराया

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय 20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए ग्रुप ए के पहले मैच में संयुक्त राज्य...

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments