Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर मदरसे में उत्पीड़न के शिकार 24 बच्चों को मिली आजादी, इस हालत...

मदरसे में उत्पीड़न के शिकार 24 बच्चों को मिली आजादी, इस हालत में मिले मासूम

नैनीताल। वीरभट्टी में बिना पंजीकरण के चल रहे मदरसे में उत्पीड़न के शिकार 24 बच्चों को मंगलवार को आजादी मिल गई। बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) व किशोर न्यायालय में पेशी के बाद बच्चे स्वजन के सुपुर्द कर दिए गए। माता-पिता को देखते ही कई बच्चे भावुक हो गए। आठ अक्टूबर को डीएम वंदना के निर्देश पर पुलिस व प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से वीरभट्टी के पास अंजुमन इकरा नाम से संचालित मदरसे में छापामारी की। जांच में सामने आया कि वर्ष 2010 से संचालित मदरसे को मदरसा बोर्ड से मान्यता नहीं मिली है। 24 बच्चों को यहां शिक्षा दी जा रही थी। बच्चों की सेहत खराब थी। उनके शरीर पर फोड़े फुंसी हो रहे थे। उन्हें रात में गंदी फिल्म दिखाई जाती थी।

आशंका जताई जा रही है कि उन्हें किसी खास मकसद के लिए तैयार किया जा रहा था। इसके बाद अगले दिन प्रशासन ने मदरसे में रह रहे 24 बच्चों को हल्द्वानी के बनभूलपुरा स्थित मदरसे में भिजवा दिया। सोमवार को बच्चों के बयान दर्ज कराए गए और उन्हें स्वजन से मिलने नहीं दिया गया। मंगलवार को इन सभी बच्चों के स्वजनों को हल्द्वानी स्थित जिला प्रोबेशन कार्यालय बुलाया गया। जहां उनकी काउंसलिंग की गई और बच्चों के जरूरी दस्तावेज जमा कराए गए।

इसके बाद सीडब्ल्यूसी अधिकारी और पुलिस की मौजूदगी में बच्चे स्वजनों को सौंपे गए। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि सभी बच्चों को उनके स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है। मदरसे की जांच में पता चला कि इसमें 37 बच्चों का पंजीकरण था। शेष बच्चे कहां हैं, इसकी जानकारी नहीं मिली। यह मदरसा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग या किसी भी सरकारी विभाग में पंजीकृत नहीं था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि 2010 से संचालित मदरसे के लिए फंडिंग कहां से हो रही है। इसके तार कहां जुड़े हो सकते हैं।

प्रारंभिक जांच में गंभीर खुलासों के बाद प्रशासन ने मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। डीएम वंदना सिंह ने रिपोर्ट शासन को भेजे जाने की पुष्टि की है। मदरसा संचालक के बेटे के बयान दर्ज तल्लीताल थाना पुलिस ने वीरभट्टी के मदरसा संचालक हारुन मोहम्मद के बेटे मो. इब्राहीम को मंगलवार को पुलिस थाने बुलवाया। वहां उसके बयान दर्ज किए गए। तल्लीताल थाना प्रभारी रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि बयान दर्ज कराने के बाद इब्राहीम को छोड़ दिया गया। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments