Sunday, March 8, 2026
Home बड़ी खबर उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र समाप्त, पहली बार एक लाख करोड़ से...

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र समाप्त, पहली बार एक लाख करोड़ से ज्यादा का बजट हुआ पेश

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र शनिवार को संपन्न हो गया। चार दिवसीय सत्र के दौरान सरकार ने पहली बार एक लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया। इसके अलावा इस बार सरकार ने बहुप्रतिक्षित भू कानून का विधेयक भी सदन में पेश किया और पास कराया। इसके अलावा 12 अन्य विधेयक भी सदन के पटल पर रखे गए और सर्वसम्मति से पास भी हुए। साथ ही, इस बार का बजट सत्र पक्ष और विपक्ष के बीच विवादों के लिए भी याद रखा जाएगा। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट की नोक-झोंक व कृषि मंत्री गणेश जोशी का सवाल में फंसना इस पूरे सत्र के दौरान चर्चा में रही।

शनिवार को उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए समाप्त हो गया। पांच दिनों में 37 घंटे 49 मिनट तक चले सदन के दौरान सरकार ने नमो थीम पर आधारित एक लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया। पहली बार उत्तराखंड के बजट का आकार एक लाख करोड़ के पार पहुंचा। सरकार ने इसमें सभी वर्गों को लाभान्वित करने वाली योजनाओं को शामिल करने का दावा किया। बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान के बाद खासा हंगामा भी हुआ। इसके बाद हरिद्वार की भगवानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक ममता राकेश का बयान भी चर्चा में रहा, जिसमें उन्हें विधायकों को शिष्टाचार सीखने के लिए कक्षा एक से दोबारा शिक्षा की जरूरत जताई। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने भी उनके बयान पर सहमति जताई।

सारी लाइम लाइट चुरा ले गए विवाद

सरकार ने इस बार भू कानून का विधेयक पटल पर रखा और उसे पास भी कराया। तब माना जा रहा था कि यह प्रदेशभर में चर्चा का केंद्र बनेगा और सरकार को इसका फायदा मिलेगा। लेकिन वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान के बाद कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट से हुई उनकी तकरार ने इस मंशा पर पानी फेर दिया। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके बचाव में आना पड़ा। बची खुची कसर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पूरी कर दी, जो विधानसभा में एक सवाल पर बुरी तरह घिर गए।

RELATED ARTICLES

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments