Saturday, March 14, 2026
Home हेल्थ टाइट जींस पहनने से लोगों में हो रहीं ये 5 शारीरिक दिक्कतें,...

टाइट जींस पहनने से लोगों में हो रहीं ये 5 शारीरिक दिक्कतें, समय रहते हो जाएं सचेत

आजकल लोगों की वार्डरोब में बाकी कपड़ों के साथ-साथ जींस जरूर होती है। जींस सब की फेवरेट बन चुकी है. यह लोगों को स्टाइलिश लुक देने के साथ-साथ आराम भी देती है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें बहुत ज्यादा टाइट जींस पहनने की आदत होती है. कुछ लोग फैशन के चलते ज्यादा टाइट जींस पहनते हैं तो कुछ लोग आदतन टाइट जींस पहनते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं, उनकी यह आदत उनके लिए ही बुरी साबित हो सकती है। जो लोग बहुत ज्यादा टाइट जींस पहनते हैं, उन्हें असहज महसूस होता है. इतना ही नहीं, उनकी बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप बहुत ज्यादा टाइट जींस पहनते हैं तो इससे आपके शरीर को क्या-क्या नुकसान झेलने पड़ सकते हैं-

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, जो लोग बहुत ज्यादा टाइट जींस पहनते हैं, उससे उनका ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। इससे पैर की नसे और मांसपेशियां भी ब्लॉक हो सकती हैं. इनके ब्लॉक होने से पैर और जांघ में सुन्नाहट छा जाती है और झुंझुनी की दिक्कत भी हो सकती है.
ज्यादा टाइट जींस पहनने से ब्लड सर्कुलेशन इफेक्ट होता है। ऐसे में ब्लड को पंप करने और दूसरे अंगों तक भेजने में हार्ट पर प्रेशर पड़ता है और नसों पर दबाव भी बनता है, जिसकी वजह से कई बार लोगों को घबराहट महसूस होने लगती है। ठीक इसी तरह की समस्या टाइट ब्रा पहनने वाली महिलाओं के साथ होती है इसलिए कपड़े हमेशा थोड़ा सा लूज पहनना चाहिए।

ज्यादा टाइट जींस पहनने की वजह से लोग स्किन इन्फेक्शन का भी शिकार हो रहे हैं. दरअसल टाइट जींस के चलते फैब्रिक स्किन में चिपक जाता है और लोगों को चकत्ते और सूजन जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. इतना ही नहीं, जांघ के आसपास रैशेज भी हो जाते हैं। ज्यादा टाइट जींस पहनने की वजह से पसीना सूख नहीं पाता है और लोगों को खुजली और रेडनेस की दिक्कत हो सकती है।

ज्यादा टाइट जींस पहनने से पेट पर भी इसका बुरा असर पड़ता है. दरअसल जींस को कमर पर टाइट किया जाता है. इसकी वजह से आप कहीं पर भी बैठते हैं तो आपका मांस खिंचता है और नसें दबती हैं। इससे पेट में दर्द होने लगता है. ज्यादा टाइट जींस पहनने की वजह से आप कंफर्टेबल महसूस नहीं करेंगे और ठीक से खाना भी नहीं खा पाएंगे।

बहुत ही कम लोग समझ पाते हैं लेकिन कई बार उनके कमर और कूल्हा में दर्द होने की वजह उनकी टाइट जींस होती है. दरअसल टाइट जींस की वजह से हिप जायंट्स और रीढ़ की हड्डी पर असर पड़ता है और उठने-बैठने में दिक्कत हो सकती है. इतना ही नहीं, टाइट जींस की वजह से स्किन में गांठ की दिक्कत भी होने लगती है. फिटिंग या टाइट जींस पहनने की वजह हमेशा एक साइज लूज जींस पहनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

क्रिसमस–नववर्ष से पहले खाद्य सुरक्षा पर सरकार की कड़ी नजर, राज्यभर में शुरू किया गया विशेष अभियान

देहरादून। क्रिसमस और नववर्ष के दौरान लोगों को सुरक्षित और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए धामी सरकार ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त...

स्वास्थ्य सचिव ने किया श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

श्रीनगर/रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार शुक्रवार को जिले के...

प्रदेशभर में प्रतिबंधित कफ सिरप जांचने को छापेमारी, 170 नमूने लिए, सात मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कफ सिरप पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रसोई गैस और ईंधन की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रख रही सरकार, तीन दिनों में 280 जगह किया निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश में एलपीजी और अन्य ईंधन की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

Recent Comments