Sunday, March 15, 2026
Home ताजा खबर उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर चल रहा नकली और घटिया दवाओं का...

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर चल रहा नकली और घटिया दवाओं का खेल, सीएम के निर्देश पर कार्रवाई तेज

देहरादून। उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर नकली और घटिया दवाओं का खेल चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद इस पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले एक साल के दौरान 862 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर सैंपल एकत्रित किए गए, जिसमें से 52 की अभी जांच चल रही है।

सहसपुर स्थित ग्रीन हर्बल कंपनी की फैक्ट्री में फूड लाइसेंस लेकर नशीली दवाएं बनाने का मामला सामने आने के बाद एक बार फिर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। पहले भी प्रदेश में कई मिलावटी और नकली दवाएं बनाने और बेचने के मामले सामने आ चुके हैं। पिछले एक साल में 862 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर सैंपल लिए गए। गड़बड़ी मिलने पर दो कंपनियों के लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पांच कंपनियों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करने की सिफारिश की गयी है।

सीएम धामी और स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर हो रही कार्रवाई 

स्वास्थ्य सचिव/आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि नियंत्रण प्रशासन डा. आर राजेश कुमार के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के निर्देश पर राज्य में अवैध ड्रग और नकली दवाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि नकली या सबस्टैंडर्ड दवाएं बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि विभाग नशे की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। इस तरह के गैर कानूनी ड्रग बनाने वाली या उत्पाद बेचने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में इसके खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।

एक साल में 862 जगह छापेमारी, 81 लाइसेंस सस्पेंड

ड्रग कंट्रोलर, उत्तराखंड ताजबर सिंह जग्गी के मुताबिक विभाग नकली दवाओं और फर्जी कंपनियों के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रहा है। पिछले एक साल में विभाग ने 862 स्थानों पर छापेमारी की है। कई कंपनियों से जांच के लिए 352 लीगल सैंपल भी लिये गये हैं। अभी 35 उत्पादों की जांच गतिमान है। उन्होंने बताया कि दो कंपनियों के दवा निर्माण लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है और 72 कंपनियों के उत्पादों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाई गयी है। ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि पांच कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दस कंपनियों के सेल लाइसेंस को निरस्त करने की सिफारिश की गई है। इसके अलावा 6 कंपनियों के परिसर सील किये गए हैं। उन्होंने बताया कि कुमाऊं में 81 लाइसेंस को सस्पेंड किया गया है और नौ कंपनियों के लाइसेंस निरस्त किये गए हैं। 11 दवा निर्माता कंपनियों के लाइसेंस भी सस्पेंड किये गए हैं।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुदुचेरी में चुनाव कार्यक्रम जारी, चार मई को होगी मतगणना

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ( Election Commission of India) ने रविवार को देश के कई राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों...

रसोई गैस और ईंधन की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रख रही सरकार, तीन दिनों में 280 जगह किया निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश में एलपीजी और अन्य ईंधन की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

Recent Comments