Saturday, March 14, 2026
Home बड़ी खबर खेल मंत्री रेखा आर्या ने की युवाओं से नशे से दूर रहने...

खेल मंत्री रेखा आर्या ने की युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील, कहा नशा करता है परिवार व समाज का नुकसान

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बदलाव फाउंडेशन द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में की शिरकत, सभी से खेलों के प्रति अपनी प्रतिभा को दिखाने का किया आह्वाहन

देहरादून। आजप्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में बदलाव फाउंडेशन द्वारा आयोजित नशा मुक्त अभियान के तहत क्रिकेट मैच के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जहां उन्हीने क्रिकेट मैच की शुरुवात टॉस कराकर की।खेल मंत्री ने कहा कि बदलाव फाउंडेशन द्वारा युवाओं को नशे से दूर करने की यह पहल सराहनीय है।यहां कुल 20 टीमों के मध्य में क्रिकेट मैच के आयोजन किये जायेंगे जो कि देहरादून के अलग-अलग मैदानों में खेले जाएंगे।यह क्रिकेट के मैच कुल 20 टीमो के बीच खेले जाएंगे जो कि आज से शुरू होकर 5 नवंबर तक चलेंगे।

वहीं खेल मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए यही कहा कि अगर जीवन मे किसी लक्ष्य को प्राप्त करना है तो हमे नशे से दूर रहना होगा क्योंकि अगर हमसब नशे से दूर रहेंगे तो अपने जीवन मे हर वह लक्ष्य पा सकते हैं जिसकी हम कल्पना करते हैं।नशा एक ऐसी चीज है जो हमारे सपनो को तो खत्म करती ही है साथ ही साथ हमे अंदर से खोखला भी बनाती है।आज का युवा अपने मकसद और अपने सपनो से सिर्फ इसलिए भटक रहा है क्योंकि वह नशे की गिरफ्त में जा रहा है।आज हमें युवा पीढ़ी को नशे से दूर करने की जरूरत है ,ऐसे में बदलाव फाउंडेशन द्वारा युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से इस प्रकार का आयोजन सराहनीय है।यह जानकर भी बेहद खुशी हुई कि जो यह मैच हो रहे है यहां पर सभी 30 वर्ष से अधिक आयु के लोग प्रतिभाग कर रहे है! कहीं ना कहीं जहां खेलो से हमारा शरीर स्वस्थ्य होता है वहीं हम निरोगी भी बनते हैं।

बता दे कि आज 18 अक्टूबर से 05 नवंबर, 2023 के मध्य बदलाव फाउंडेशन की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस खेल प्रतियोगिता में 20 टीमें प्रतिभाग करेंगी।यह खेल टूर्नामेंट प्रदेश में नशे के प्रति जनजागरण हेतु किया जा रहा है। विशेषता प्रतिभाग करने वाली सभी टीमें सरकारी एवं उच्च पदाधिकारियों के सहयोग से गठित की गई है। हमारा संदेश देश के कर्णधार युवाओं को नशे के प्रति जागरूक कर भारत से नशे का समूह नाश करना है।

RELATED ARTICLES

रसोई गैस और ईंधन की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रख रही सरकार, तीन दिनों में 280 जगह किया निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश में एलपीजी और अन्य ईंधन की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रसोई गैस और ईंधन की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रख रही सरकार, तीन दिनों में 280 जगह किया निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश में एलपीजी और अन्य ईंधन की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

Recent Comments