Sunday, March 15, 2026
Home ताजा खबर बाबर जैसे आक्रांताओं की स्तुति करना कांग्रेस के संस्कार- महाराज

बाबर जैसे आक्रांताओं की स्तुति करना कांग्रेस के संस्कार- महाराज

बलूनी के समर्थन में चुनावी सभा में गरजे महाराज कहा कांग्रेस के दस साल घोटाले के रहे

रामनगर (नैनीताल)। निमंत्रण दिये बावजूद भी कांग्रेस ने अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होना उचित नहीं समझा। वह बाबर की मजार पर जाना अपनी शान समझते हैं। जिन्होंने सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर को इस्लाम स्वीकार न करने पर तलवार से उनका सिर शरीर से अलग कर दिया था। औरंगज़ेब और बाबर जैसे आक्रांताओं की स्तुति करना हमेशा से कांग्रेस का चरित्र रहा है।

उक्त बात प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को पिरुमद्वारा स्थित किसान इंटर कॉलेज परिसर में पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में एक विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनिल बलूनी हमारे बीच के ही हैं और पौड़ी स्थित ग्राम नकोट के रहने वाले हैं। हम सबने 19 अप्रैल को बोट देकर उन्हें दिल्ली भेजना है ताकि केन्द्र में पुनः भाजपा सत्तारुढ़ हो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ताकत मिल सके।

महाराज ने कहा कि देश के पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में देश का गौरव बढ़ा है। मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370, 35ए हटाकर ऐतिहासिक और सहासिक कदम उठाया। अयोध्या विवाद का भी मोदी सरकार में ही हल संभव हुआ और वहां पर भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई और मेक इन इंडिया की शुरुआत की गई। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य आपदा मद में गिरजा मंदिर के सुरक्षात्मक कार्य हेतु 10 करोड़ स्वीकृत किए जाने के साथ साथ 05 करोड़ के टेंडर भी हो चुके हैं। इसके अलावा लेटी, चोपड़ा, रामपुर टोंगिया को राजस्व ग्राम भी घोषित किया गया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दस साल के कार्यकाल में जहां एक ओर हम विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं वहीं आज देश दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति भी बनाकर उभरा है। जबकि कांग्रेस की मनमोहन सरकार के 10 साल के कार्यकाल में कोयला घोटाला के तहत कोयला ब्लॉकों के आवंटन में सरकारी खजाने को 1.86 करोड़ रुपए का चूना लगाया गया। 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स में लगभग 70.000 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया। 2-जी टेलीकॉम या स्पेक्ट्रम में 1.76 करोड़ रुपये घोटाला हुआ, शारदा चिटफंड घोटाला लाखों निवेशकों से 40.000 करोड़ रुपये का हेर-फेर सामने आया, आईएनएक्स मीडिया मामले में 305 करोड़ रुपये की विदेशी धनराशि पाने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी पाने में अनियमितता बरती गई थी। एयरसेल-मैक्सिस डील में कांग्रेस सरकार ने 3500 करोड़ की एफडीआई की मंजूरी बिना कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स की मंजूरी के दे दी गई। आदर्श हाउसिंग सोसायटी और अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर जैसे पंद्रह बड़े घोटाले हैं जो कांग्रेस राज में हुए।

इस अवसर पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, विधानसभा प्रभारी प्रताप बोहरा, हरीश मालगुडी भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, वीरेंद्र सिंह रावत, मदन जोशी, दीपा भारती, श्रीमती रुचि गिरी शर्मा, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा रावत, श्रीमती निर्मला रावत, मनीष अग्रवाल, भागीरथ लाल चौधरी, दिनेश मेहरा, हरीश दफौटी, नरेन्द्र चौहान, किशोरी लाल, हेम भट्ट, शिशुपाल रावत, श्रीमती अमिता लोहनी, सतनाम सिंह, श्रीमती घनेश्वरी घिल्डियाल, इंद्र सिंह रावत, विजयपाल रावत, मान सिंह रावत, गणेश रावत और राकेश अग्रवाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रसोई गैस और ईंधन की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रख रही सरकार, तीन दिनों में 280 जगह किया निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश में एलपीजी और अन्य ईंधन की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

Recent Comments