Friday, July 24, 2026
Home बड़ी खबर सरकार ने पेश किए आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़े, प्रति व्यक्ति आय में...

सरकार ने पेश किए आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़े, प्रति व्यक्ति आय में लगभग 30 हजार रुपये का इजाफा

देहरादून। बजट सत्र से पहले सरकार ने आर्थिक सर्वेक्षण के चुनिंदा आंकड़े जारी किए। इसके अनुसार, प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में सालाना करीब 30 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी का अनुमान जताया गया है। शनिवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रमुख सचिव डा. आर मीनाक्षी सुंदरम ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 की तुलना में 2024-25 में प्रति व्यक्ति आय में 11.33 फीसदी की बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है।

डा. सुंदरम ने बताया कि उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से करीब 74 हजार रुपये ज्यादा तक हो सकती है। राष्ट्रीय स्तर पर 2024-25 में प्रति व्यक्ति आय 2,00,262 रुपये होने का अनुमान है। जबकि इसी अवधि में उत्तराखंड में प्रति व्यक्ति आय 2,74,064 रुपये होने का अनुमान है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में यह 2,46,178 रुपए अनुमानित की गई है।

आर्थिक सर्वेक्षण के चुनिंदा आंकड़े जारी करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में अर्थव्यवस्था का आकार (प्रचलित भावों पर राज्य सकल घरेलू उत्पाद) वित्तीय वर्ष 2024-25 में 378.24 हजार करोड़ रुपए होने का अनुमान है। जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अर्थव्यवस्था का आकार 332.99 हजार करोड़ रुपए प्राप्त होने का अनुमान है। जो कि 13. 59 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वर्ष 2023-24 में यह वृद़धि दर 13.78 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

इसी तरह वास्तविक सकल राज्य घरेलू उत्पाद (अधार वर्ष 2011-12) के अनुसार वर्ष 2024-25 में अर्थव्यवस्था का आकार ₹ 217.82 हजार करोड़ का स्तर प्राप्त करने का अनुमान है जबकि वर्ष 2023-24 में अर्थव्यवस्था का आकार ₹ 204.32 हजार करोड़ प्राप्त करने का अनुमान हैं। वर्ष 2024-25 में राज्य की आर्थिक विकास दर 6.61 प्रतिशत अनुमानित है। यह वृद्धि दर वर्ष 2023-24 में 7.83 प्रतिशत अनुमानित हैं। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2024-25 में देश की आर्थिक विकास दर 6.4 प्रतिशत प्रदर्शित की गयी है तथा वर्ष 2023-24 में 8.2 प्रतिशत अनुमानित है।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री धामी ने श्रमिकों के लिए खोला कल्याण योजनाओं का पिटारा, दो मेडिकल मोबाइल वैन भी रवाना

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कई नई कल्याणकारी योजनाओं...

देहरादून में मर्डर से सनसनीः इंटरनेट पर हुई दोस्ती, घर में चाकू से गोदकर फाइनेंस कारोबारी की हत्या

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इंटरनेट के जरिए हुई दोस्ती एक दर्दनाक और सनसनीखेज हत्याकांड में बदल गई। पटेलनगर थाना क्षेत्र के देहराखास...

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

जंतर-मंतर आंदोलनः पीएम मोदी ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, शिक्षा सचिव को हटाया, वांगचुक का अनशन खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में गुरुवार देर...

मुख्यमंत्री धामी ने श्रमिकों के लिए खोला कल्याण योजनाओं का पिटारा, दो मेडिकल मोबाइल वैन भी रवाना

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कई नई कल्याणकारी योजनाओं...

देहरादून में मर्डर से सनसनीः इंटरनेट पर हुई दोस्ती, घर में चाकू से गोदकर फाइनेंस कारोबारी की हत्या

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इंटरनेट के जरिए हुई दोस्ती एक दर्दनाक और सनसनीखेज हत्याकांड में बदल गई। पटेलनगर थाना क्षेत्र के देहराखास...

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

Recent Comments