Saturday, March 14, 2026
Home ताजा खबर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ दर्शन को पहुंचे बागेश्वरधाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ दर्शन को पहुंचे बागेश्वरधाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री

आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद , चिदानंद मुनि, एवं संत राधे बाबा

श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ। श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ में आज भी संत महात्माओं, मंत्री सांसद सहित विशिष्ट व्यक्तियों की आमद जारी रही। बागेश्वर धाम ख्याति प्राप्त पंडित धीरेन्द्र शास्त्री देहरादून में दरबार लगाने के बाद आज 11 बजे श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। मंदिर में दर्शन किये उनके साथ आचार्य महामंडलेश्वर निरंजनी अखाड़ा कैलाशानंद गिरी जी महाराज, परमार्थ आश्रम ऋषिकेश के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि, संत राधे बाबा, पूर्व विधायक संगीत सोम भी केदारनाथ पहुंचे। बागेश्वर धाम बाबा धीरेन्द्र शास्त्री अपराह्न 1 बजे श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे वेदपाठ पूजा अर्चना संपन्न की उनके साथ संतगण भी बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि संतों ने सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया की कामना की। उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं की प्रशंसा की तथा विजिटर बुक अपना मंतब्य लिखा।

पूर्वाह्न 9 बजे केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देव सिंह चौहान सपरिवार केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। तथा दिन 11.30 केंद्रीय संचार राज्यमंत्री श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मास्टर प्लान के कार्यो के बावत भी जानकारी ली। बासगांव( गोरखपुर) से भाजपा सांसद कमलेश पासवान भी बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। श्री बदरीनाथ मंदिर की छत को स्वर्ण मंडित करनेवाले गुप्ता बंधु श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बदरीनाथ में सभी विशिष्ट अतिथियों की अगवानी कर स्वागत किया।

केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट संयुक्त सचिव/ बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने केदारनाथ सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत कर प्रसाद भेंट किया । इस अवसर पर कार्याधिकारी आरसी तिवारी, केदारनाथ धाम के पुजारी शिवलिंग, आचार्य ओंकार शुक्ला, प्रदीप सेमवाल कुलदीप धर्म्वाण आदि मौजूद रहे। जबकि बदरीनाथ में इस अवसर पर रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी उपजिलाधिकारी जोशीमठ/ बीकेटीसी डिप्टी सीईओ कुमकुम जोशी, तहसीलदार रवि शाह,प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल,ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, डा. हरीश गौड़, अजीत भंडारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रसोई गैस और ईंधन की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रख रही सरकार, तीन दिनों में 280 जगह किया निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश में एलपीजी और अन्य ईंधन की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

Recent Comments