Saturday, March 14, 2026
Home ताजा खबर पूरी दुनिया में बज रहा है भारत का डंका- महाराज

पूरी दुनिया में बज रहा है भारत का डंका- महाराज

“गांव चलो अभियान” कार्यक्रम के तहत जमालपुर कलां पहुंचे प्रभारी मंत्री

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो अभियान” कार्यक्रम के तहत हरिद्वार के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों में प्रतिभा किया। जनपद के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “गांव चलो अभियान” कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार ग्रामीण के जमालपुर कलां बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुखों की बैठक में प्रतिभाग किया। ग्राम जमालपुर कला विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार के ग्रामीण बूथ संख्या 39 पर उन्होंने पन्ना प्रमुखों की बैठक कर उन्हें सरल एप तथा नमो एप भी डाउनलोड करवाया।

महाराज ने बूथ नंबर 39 पर दीवार लेखन और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ चाय पर चर्चा करने के साथ-साथ राजकीय उच्चतर विद्यालय जमालपुर का निरीक्षण करने के अलावा छात्र-छात्राओं के साथ चर्चा भी की।  विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार ग्रामीण कि जमालपुर गांव में विभिन्न बैठक को एवं प्रबुद्ध नागरिकों के साथ चाय पर चर्चा के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सभी से केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सक्रियता बनाए रखें।

महाराज ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास के अनुरुप पूरे देश में भाजपा सरकारें देश की समृद्धि के संकल्प के साथ अपना कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत बुलंदियों को छू रहा है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया है कई देशों के लोगों ने जी-20 में आकर भारत के विकास को देखा और सराहा है। उत्तराखंड ही नहीं अपितु समूचे देश का भ्रमण करने के पश्चात उनकी रिपोर्ट भारत के लिए प्रशंसनीय रही रिपोर्ट में दर्शाया गया कि भारत बहुत तेजी से विकास कर रहा है। इस दौरान महाराज ने बूथ पर स्थित सैनिक परिवार के विजेंद्र रावत, महेंद्र सिंह भंडारी से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित भी किया। इसके तत्पश्चात महाराज ने जमालपुर स्थित हरिद्वार क्रिकेट अकादमी पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, जिला महामंत्री आशु चौधरी, गांव चलो अभियान जिला संयोजक लव शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रणव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान बूथ अध्यक्ष ललित कुमार, राजेंद्र व्यास, मंडल महामंत्री सचिन चौहान, पंकज चौधरी, ग्राम प्रधान हरेंद्र चौधरी, डॉ प्रदीप कुमार, विपिन कुमार, शर्मिला बगवाड़ी, नाथी राम चौधरी, शालिनी यादव सुचिता ध्यानी, अंकित चौहान, विकास कुमार, सुनील कुमार, दीपक सहगल, जॉनी कुमार, मिथुन कुमार, मंजीत देवी, अंकुर कुमार, तिलक राम आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रसोई गैस और ईंधन की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रख रही सरकार, तीन दिनों में 280 जगह किया निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश में एलपीजी और अन्य ईंधन की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

Recent Comments