Thursday, July 23, 2026
Home बड़ी खबर जीएसटी बचत उत्सव : मुख्यमंत्री धामी ने किया राजपुर रोड की दुकानों...

जीएसटी बचत उत्सव : मुख्यमंत्री धामी ने किया राजपुर रोड की दुकानों का भ्रमण, व्यापारियों से की बातचीत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजपुर रोड स्थित विभिन्न दुकानों का दौरा किया। यह दौरा “GST बचत उत्सव” के तहत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुकानदारों व व्यापारियों से मुलाकात कर नई जीएसटी दरों के प्रभाव पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी स्लैब में किए गए व्यापक सुधार से प्रदेश के लाखों परिवारों और छोटे व्यापारियों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिलेगा। उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक और जनता के हित में बताया। उनके साथ, विधायक खजान दास, राज्य मंत्री विनय रुहेला और भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल भी मौजूद रहे।

घटे हुए जीएसटी का लाभ जनता तक पहुँचाने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे नई दरों का लाभ आमजन तक पहुँचाएँ। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील भी की। सीएम धामी ने कहा कि जीएसटी जागरूकता अभियान प्रदेशभर में 29 सितम्बर तक चलाया जाएगा। इसमें मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों की सहभागिता रहेगी। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर नई जीएसटी दरों से होने वाले लाभ की जानकारी जनता के साथ साझा की जाएगी।

त्योहार सीजन से पहले मिला बड़ा फायदा

मुख्यमंत्री धामी ने राजपुर रोड पर भ्रमण के दौरान कहा कि त्योहारों के मौसम से ठीक पहले जीएसटी की नई दरें लागू होने से लोगों की बचत बढ़ेगी और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह निर्णय देशवासियों के लिए क्रांतिकारी सिद्ध होगा।

RELATED ARTICLES

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: हाई अलर्ट पर सरकारी मशीनरी, देहरादून सहित कई जिलों में स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर आक्रामक होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राज्य के कई...

Recent Comments