Saturday, April 19, 2025
Home ताजा खबर गांव चलो अभियान- बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने कार्यकर्ताओं तथा जनता से किया...

गांव चलो अभियान- बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने कार्यकर्ताओं तथा जनता से किया संवाद

अगस्त्यत्यमुनि/ रूद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने भाजपा के “गांव चलो अभियान” के तहत अगस्त्यमुनि में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के एक नए युग का सूत्रपात हुवा है।

उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनसरोकारों के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।आज पूरे विश्व में भारत को नई नज़रों से देखा जा रहा है। मोदी सरकार ने हर वर्ग को केंद्रित कर विकास योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन वितरित किया जा रहा है। अटल आयुष्मान योजना के द्वारा पांच लाख रुपये तक का इलाज निःशुल्क मिल रहा है।

उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू किये जाने को ऐतिहासिक कार्य बताया। इससे दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने अगस्त्यमुनि स्थित मुनि महाराज व श्री क्षेत्रपाल मंदिर में दर्शन किये। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रपाल मंदिर में वृहत्त स्वच्छता अभियान भी चलाया। इसके साथ ही दीवार लेखन कार्यक्रम में भी भाग लिया।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अनूप सेमवाल,मंडल अध्यक्ष अनिल कोठियाल, नगर महामंत्री विनय भट्ट, मीडिया प्रभारी हरिहर रावत, विक्रम सिंह नेगी, उमेश कांडपाल, मनोज राणा, हर्षवर्धन बेंजवाल,राजपाल रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी, देवेंद्र जंगवान, देवी प्रसाद भट्ट, विजय बंगरवाल सहित स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

प्रेमचंद इस्तीफे के बाद भी भाजपा को बहुत ज्यादा राहत की उम्मीद नहीं, क्या नया आंदोलन होगा शुरू?

अनिल चन्दोला देहरादून। पिछले कई समय से विवादों से घिरे प्रेमचंद अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। बजट सत्र में उनकी टिप्पणी...

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की लखपति दीदी बनने की राह होगी आसान, महिलाओं को दी ट्रेनिंग

देहरादून। उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूएसआरएलएम) से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की लखपति दीदी बनने की राहत आसान होगी। इसके लिए...

महिला दिवस पर विमर्श संवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित, वक्ता बोले बेहतर समाज के लिए लिंगभेद मिटाना जरूरी

वरदान संस्था की ओर से आयोजित विमर्श संवाद एवं सम्मान समारोह में कई वक्ताओं ने रखी राय शुक्रवार को चकराता रोड स्थित इंस्टीट्यूट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड के नाम बड़ी उपलब्धिः ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रूट पर देश की सबसे लंबी रेल सुरंग हुई आर-पार

देहरादून। बहुप्रतिक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में उत्तराखंड के नाम पर बुधवार को एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई। देवप्रयाग सौड़ से जनासु तक देश की...

अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को देना होगा अचल संपत्ति का विवरण, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

देहरादून। प्रदेश में तैनात अखिल भारतीय सेवा के सभी अधिकारियों को अपनी अचल संपत्ति का विवरण देना होगा। मंगलवार को सचिवालय में सचिव समिति...

चारधाम यात्राः श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, अतिरिक्त पीजी डॉक्टरों की होगी तैनाती

देहरादून। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को इस वर्ष बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। राज्य सरकार के अनुरोध पर राष्ट्रीय...

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) में फिर शह-मात का खेल, उपाध्यक्ष धीरज भंडारी की सदस्यता निरस्त

देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के पदाधिकारियों के बीच चल रहा शह और मात का खेल लगातार जारी है। पदाधिकारी एक-दूसरे खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप...

Recent Comments