Saturday, March 14, 2026
Home ताजा खबर भाजपा मीडिया समन्वय टीम ने प्रचार प्रसार की बनाई रणनीति

भाजपा मीडिया समन्वय टीम ने प्रचार प्रसार की बनाई रणनीति

मीडिया से संवाद स्थापित करने लिए भाजपा का मीडिया सेंटर शुरू

भाजपा का लक्ष्य किसी को हराना नही, बल्कि विकसित राष्ट्र की नींव को मजबूती देना – चौहान

देहरादून। भाजपा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में मीडिया समन्वय हेतु मीडिया सेंटर प्रारंभ करने जा रही है । इस संबंध में प्रदेश मीडिया की टीम की महत्वपूर्ण बैठक में चुनाव प्रचार प्रसार एवं मीडिया मॉनिटरिंग को लेकर रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि हम किसी को हराने के लिए नही, बल्कि विकसित राष्ट्र की नींव रखने के लिए 75 फीसदी से अधिक लोगों से जीत का आशीर्वाद प्राप्त करना है। हरिद्वार रोड स्थित प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय मीडिया सेंटर में बैठक लेते हुए चौहान ने कहा, जनता के आशीर्वाद से जीत निश्चित है और हमे जीत को और अधिक शानदार बनाने का प्रयास करना है।

उन्होंने बैठक में शामिल सभी प्रदेश मीडिया टीम सदस्यों को स्पष्ट किया कि हम किसी को हराने के लिए नही बल्कि विकसित राष्ट्र को नींव रखने हेतु जनता का आशीर्वाद लेने के लिए चुनाव मैदान में हैं। हमारा लक्ष्य प्रत्येक सीट को 5 लाख से अधिक मतों से जीतने का है ताकि 2047 तक विकसित, समृद्ध और शसक्त भारत के निर्माण में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता बन सके । उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव की दृष्टि से मीडिया से संवाद स्थापित करने के लिए इस प्रदेश मीडिया सेंटर शुरू किया जा रहा है, जिसका 20 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा विधिवत उद्घाटन किया जाएगा । अगले एक माह, मतदान के दिन19 अप्रैल तक चुनावी दृष्टि से प्रदेश स्तरीय सभी मीडिया गतिविधियों एवं बैठकों का संचालन मीडिया सेंटर से ही लिया जाएगा । जिसके तहत मीडिया माध्यम की प्रचार प्रसार कार्यक्रम, पत्रकार वार्ता, पत्रकार ब्यौरा के साथ इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट एवं सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग और लोकसभा, विधानसभा की मीडिया टीम से समन्वय बनाने का काम प्रदेश की टीम यहां से करेगी ।

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ नेता सुरेश जोशी ने सभी सदस्यों को अगले महीने तक पार्टी के सभी कार्यक्रमों एवं मीडिया संबंधी रणनीति पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सभी कैबिनेट मंत्री, केंद्र एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं एवं विषयगत मोर्चे पदाधिकारियों के पत्रकार संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा । साथ प्रत्येक दिन समसामयिक घटनाओं एवं पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी साझा करने के लिए रूटीन प्रेस ब्रीफिंग भी दी जाएगी । उन्होंने बताया किया कि चुनाव से संबंधित सभी विषयों पर लोकसभा एवं विधानसभावार पार्टी की मीडिया टीम का किस तरह मार्गदर्शन और आपसी समन्वय स्थापित किया जाएगा । उन्होंने चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण मीडिया विषयों पर विस्तृत चर्चा कर ही पार्टी का पक्ष और योजना तैयार करने का सुझाव दिया। साथ ही मीडिया मॉनिटरिंग करते हुए समानांतर समीक्षात्मक रिपोर्ट बनाकर, सुझाव के साथ शीर्ष नेतृत्व से साझा किया जाए ताकि अपनी रणनीति में जरूरी सुधार किया जाएगा ।

बैठक में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, राजेंद्र नेगी, मानिक निधि शर्मा, संजीव वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता कर्नल अजय कोठियाल, श्रीमती मधु भट्ट, श्रीमती हनी पाठक, श्रीमती सुनीता विद्यार्थी, श्रीमती कमलेश रमन, राजीव तलवार, अजीत नेगी, हरीश चमोली के साथ प्रदेश मीडिया टीम के अन्य सदस्यों ने शिकरकत की।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रसोई गैस और ईंधन की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रख रही सरकार, तीन दिनों में 280 जगह किया निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश में एलपीजी और अन्य ईंधन की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

Recent Comments