Tuesday, September 8, 2026
Home बड़ी खबर खड़गे की रैली और शुद्धिकरण विवाद के बाद अब नितिन नवीन का...

खड़गे की रैली और शुद्धिकरण विवाद के बाद अब नितिन नवीन का कुमाऊं दौरा, 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी BJP

हल्द्वानी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण विवाद से पहले ही सियासी गर्माहट झेल रहे हल्द्वानी में अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। 10 सितंबर को प्रस्तावित गौरव सेनानी मिलन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रशासन और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

गणेश जोशी ने बैंक कॉलोनी स्थित उपनल के क्षेत्रीय कार्यालय में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, यातायात और आगंतुकों की सुविधा से जुड़े इंतजाम समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिकों के सम्मान से जुड़े इस कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए।

बाद में भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और पूर्व सैनिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, जिम्मेदारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की गई। भाजपा इसे केवल पूर्व सैनिकों के सम्मान तक सीमित न रखकर संगठनात्मक संपर्क बढ़ाने के बड़े अवसर के रूप में भी देख रही है।

नितिन नवीन का कुमाऊं दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद रामलीला मैदान में हुए कथित शुद्धिकरण को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखी राजनीतिक बयानबाजी जारी है। कांग्रेस ने इसे लेकर भाजपा पर सामाजिक भेदभाव का आरोप लगाया है, जबकि भाजपा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि इस मुद्दे को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। मामला राज्य से बाहर भी पहुंच चुका है और इसे लेकर सियासत लगातार तेज बनी हुई है।

ऐसे माहौल में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं पहुंचना पार्टी के लिए दोहरे संदेश वाला कार्यक्रम है। एक तरफ पार्टी पूर्व सैनिकों और सैन्य परिवारों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है, वहीं दूसरी ओर संगठन को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सक्रिय करने की तैयारी भी शुरू हो गई है।

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सामाजिक समीकरणों, क्षेत्रीय मुद्दों और संगठनात्मक मजबूती पर फोकस कर रही हैं। हल्द्वानी-कुमाऊं क्षेत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष की सक्रियता को भाजपा के चुनावी रोडमैप से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी की कोशिश कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के साथ उन वर्गों तक पहुंच बनाने की है, जिन पर आने वाले चुनाव में दोनों दलों की विशेष नजर रहेगी।

बैठक में दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, राज्य मंत्री ध्रुव रौतेला, कार्यक्रम सह-संयोजक जोगेंद्र पाल सिंह, प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Dehradun Clean Air Survey 2026: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देहरादून 12वें नंबर पर, तीन साल में 29 पायदान की छलांग

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून ने वायु गुणवत्ता सुधार के मामले में देशभर में बड़ी प्रगति दर्ज की है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की...

उत्तराखंड में 11 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, सीएम धामी ने शुरू की युवा भविष्य निर्माण योजना

देहरादून। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए राज्य सरकार ने नई पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Dehradun Congress Protest: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का सीएम आवास कूच, हाथीबड़कला में पुलिस ने रोका

देहरादून। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ विवाद और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Premnagar News: टी-स्टेट से सटे इलाकों में सुरक्षा और सफाई के लिए बनेगी कार्ययोजना, CCTV व स्ट्रीट लाइट पर सहमति

देहरादून। प्रेमनगर में टी-स्टेट से लगे रिहायशी क्षेत्रों की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय लोगों, टी-स्टेट प्रबंधन और कैंटोनमेंट...

खड़गे की रैली और शुद्धिकरण विवाद के बाद अब नितिन नवीन का कुमाऊं दौरा, 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी BJP

हल्द्वानी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण विवाद से पहले ही सियासी गर्माहट झेल रहे हल्द्वानी में अब भाजपा...

Dehradun Clean Air Survey 2026: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देहरादून 12वें नंबर पर, तीन साल में 29 पायदान की छलांग

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून ने वायु गुणवत्ता सुधार के मामले में देशभर में बड़ी प्रगति दर्ज की है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की...

तस्वीरों में दिखे उत्तराखंड के विविध रंग, उत्तराखंड न्यूज कैमरामैन एसोसिएशन ने दून लाइब्रेरी में लगाई फोटो प्रदर्शनी

देहरादून। कैमरे की नजर से उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति और समाज के अलग-अलग रंगों को सामने लाने वाली फोटो प्रदर्शनी का आयोजन रविवार को...

Recent Comments