Tuesday, September 8, 2026
Home बड़ी खबर Dehradun Congress Protest: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का सीएम आवास कूच,...

Dehradun Congress Protest: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का सीएम आवास कूच, हाथीबड़कला में पुलिस ने रोका

देहरादून। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ विवाद और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर कांग्रेस ने रविवार को देहरादून में शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदेश भर से पहुंचे कार्यकर्ता परेड ग्राउंड में जुटे और मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया।

कांग्रेस के प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। नेताओं ने हल्द्वानी प्रकरण को दलित सम्मान, सामाजिक समानता और संविधान की भावना से जुड़ा मुद्दा बताते हुए सरकार पर निशाना साधा।

परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे जुलूस को पुलिस ने हाथीबड़कला क्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास से पहले बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिससे कुछ देर तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। भारी पुलिस बल की तैनाती के कारण जुलूस को आगे नहीं बढ़ने दिया गया।

इस दौरान कई कार्यकर्ताओं के चोटिल होने की जानकारी भी सामने आई है। देर तक कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। प्रदेश प्रभारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के हल्द्वानी में शुद्धिकरण कर भाजपा ने अपना दलित विरोधी असली चेहरा दिखाने का काम किया है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा हमेशा से बांटने का काम करती रही है। उनकी यह हरकत भी समाज के बीच विभाजन की रेखा खींचने वाली है।

अन्य नेताओं ने भी कहा कि आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद वहां ‘शुद्धिकरण’ कराए जाने की घटना अपमानजनक है। पार्टी ने इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में दर्ज एफआईआर को भी राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया और इसे वापस लेने की मांग उठाई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को केवल राजनीतिक विवाद के रूप में नहीं देखती। कांग्रेस का आरोप है कि जिस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए थी, उसमें सरकार मौन रही, जबकि विपक्षी नेताओं पर मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर भी पूरी तरह गलत एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।

कूच में कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष डा. हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, गोविंद सिंह कुंजवाल, सूर्यकांत धस्माना, विधायक विक्रम सिंह रावत, हरीश धामी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, महेश जोशी, रणजीत रावत, प्रकाश जोशी, शूरबीर सिंह सजवाण, वीरेंद्र पोखरियाल, भुवन कापड़ी, ममता राकेश, मनोज रावत, डा. जसविंदर सिंह गोगी, अभिनव थापर समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

कूच सफल होने पर किया कार्यकर्ताओं का धन्यवाद
कूच के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इसे सफल बताते हुए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कूच में शामिल होने के लिए प्रदेशभर के कार्यकर्ता देहरादून पहुंचे। बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी कूच में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में लोग अब भाजपा की तानाशाही सरकार और मनमानी नीतियों से तंग आ चुके हैं।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Dehradun Clean Air Survey 2026: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देहरादून 12वें नंबर पर, तीन साल में 29 पायदान की छलांग

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून ने वायु गुणवत्ता सुधार के मामले में देशभर में बड़ी प्रगति दर्ज की है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की...

उत्तराखंड में 11 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, सीएम धामी ने शुरू की युवा भविष्य निर्माण योजना

देहरादून। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए राज्य सरकार ने नई पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

हिमालय दिवस पर धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, हर साल दिया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’

देहरादून। हिमालय को बचाने और पहाड़ के विकास को नई दिशा देने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अहम पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Dehradun Clean Air Survey 2026: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देहरादून 12वें नंबर पर, तीन साल में 29 पायदान की छलांग

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून ने वायु गुणवत्ता सुधार के मामले में देशभर में बड़ी प्रगति दर्ज की है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की...

तस्वीरों में दिखे उत्तराखंड के विविध रंग, उत्तराखंड न्यूज कैमरामैन एसोसिएशन ने दून लाइब्रेरी में लगाई फोटो प्रदर्शनी

देहरादून। कैमरे की नजर से उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति और समाज के अलग-अलग रंगों को सामने लाने वाली फोटो प्रदर्शनी का आयोजन रविवार को...

मसूरी में नियमों के खिलाफ निर्माण पर कार्रवाई, अपर माल रोड के रॉक स्टोन में चला ध्वस्तीकरण अभियान

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी के अपर माल रोड क्षेत्र में भवन निर्माण नियमों की अनदेखी पर एमडीडीए ने सख्त कदम उठाया है। प्राधिकरण ने...

उत्तराखंड में 11 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, सीएम धामी ने शुरू की युवा भविष्य निर्माण योजना

देहरादून। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए राज्य सरकार ने नई पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Recent Comments