Saturday, September 5, 2026
Home बड़ी खबर खुशखबरीः उत्तराखंड में करीब 10 लाख लोगों के खाते में पहुंची अगस्त...

खुशखबरीः उत्तराखंड में करीब 10 लाख लोगों के खाते में पहुंची अगस्त की पेंशन, सीएम धामी ने जारी किए 147 करोड़ रुपये

देहरादून।  प्रदेश के करीब 10 लाख लोगों के खातों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पहुंच गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से वन-क्लिक के माध्यम से अगस्त 2026 की पेंशन राशि जारी की। इससे 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में कुल 147 करोड़ 5 लाख 51 हजार रुपये भेजे गए।

अगस्त माह में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 5,605 नए लाभार्थियों की पेंशन भी मंजूर की गई है। इनमें सबसे अधिक 3,945 लोग वृद्धावस्था पेंशन के हैं। इसके अलावा विधवा पेंशन के 1,000, दिव्यांग पेंशन के 416, किसान पेंशन के 106, परित्यक्ता पेंशन के 23 और भरण-पोषण अनुदान के 115 नए लाभार्थी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि समाज के कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्गों को सामाजिक सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन योजनाओं में आने वाली दिक्कतों का संवेदनशीलता से समाधान किया जाए, ताकि हर पात्र व्यक्ति को समय पर लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिन पात्र लोगों का किसी कारण से आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है, उन्हें चिन्हित कर अकाउंट बेस्ड पेमेंट की व्यवस्था की जाए। उनका कहना था कि आधार संबंधी परेशानी के कारण कोई भी पात्र लाभार्थी पेंशन से वंचित नहीं रहना चाहिए।

समाज कल्याण विभाग के अनुसार, अगस्त की पेंशन राशि वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण-पोषण अनुदान, तीलू रौतेली और बौना पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को दी गई है। कुल लाभार्थियों में 2 लाख 14 हजार 711 लोग राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) के तहत शामिल हैं, जबकि 7 लाख 77 हजार 203 लाभार्थी राज्य स्तर की योजनाओं से जुड़े हैं। इस भुगतान में करीब 140 करोड़ 11 लाख रुपये राज्यांश और 6 करोड़ 94 लाख रुपये केंद्रांश के रूप में शामिल हैं।

बैठक में समाज कल्याण मंत्री खजानदास, सचिव समाज कल्याण डॉ. श्रीधर बाबू अद्दांकी, अपर सचिव विक्रम यादव, संयुक्त सचिव धीरेंद्र सिंह, संयुक्त निदेशक गीताराम नौटियाल और सहायक निदेशक हेमलता पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Dehradun Murder News: मजदूरी के बकाया पैसों पर विवाद, हेल्पर ने की 72 वर्षीय महिला की हत्या; 12 घंटे में गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय रेखा बंसल की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर...

GOOD NEWS: अब दुबई में भी नौकरी दिलवाएगी उत्तराखंड सरकार, पासपोर्ट, वीजा, आवास, ट्रांसपोर्ट और बीमा भी मुफ्त

देहरादून। उत्तराखंड सरकार अब दुबई में भी नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने जा रही है। इसके लिए भारत सरकार में इम्पैनल दो एजेंसियों का...

उत्तराखंड के विकास की नीतियां अब शोध और डेटा के आधार पर होंगी तय, सीएम धामी ने दिए नियमित समीक्षा के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड की विकास योजनाओं को अधिक परिणामकारी बनाने के लिए सरकार शोध, नवाचार और डेटा आधारित नीति निर्माण पर जोर दे रही है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Dehradun Murder News: मजदूरी के बकाया पैसों पर विवाद, हेल्पर ने की 72 वर्षीय महिला की हत्या; 12 घंटे में गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय रेखा बंसल की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर...

खुशखबरीः उत्तराखंड में करीब 10 लाख लोगों के खाते में पहुंची अगस्त की पेंशन, सीएम धामी ने जारी किए 147 करोड़ रुपये

देहरादून।  प्रदेश के करीब 10 लाख लोगों के खातों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पहुंच गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री...

GOOD NEWS: अब दुबई में भी नौकरी दिलवाएगी उत्तराखंड सरकार, पासपोर्ट, वीजा, आवास, ट्रांसपोर्ट और बीमा भी मुफ्त

देहरादून। उत्तराखंड सरकार अब दुबई में भी नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने जा रही है। इसके लिए भारत सरकार में इम्पैनल दो एजेंसियों का...

उत्तराखंड के विकास की नीतियां अब शोध और डेटा के आधार पर होंगी तय, सीएम धामी ने दिए नियमित समीक्षा के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड की विकास योजनाओं को अधिक परिणामकारी बनाने के लिए सरकार शोध, नवाचार और डेटा आधारित नीति निर्माण पर जोर दे रही है।...

Recent Comments