Thursday, July 30, 2026
Home बड़ी खबर फिल्म विकास परिषद की पहल पर पांच दिवसीय एक्टिंग कार्यशाला का शुभारंभ,...

फिल्म विकास परिषद की पहल पर पांच दिवसीय एक्टिंग कार्यशाला का शुभारंभ, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा लाभ

देहरादून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सभागार में गुरुवार को नेक्स्ट लेवल और संभव कला मंच की ओर से आयोजित पांच दिवसीय एक्टिंग कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन महानिदेशक सूचना एवं सीईओ उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद बंशीधर तिवारी, सुप्रसिद्ध कास्टिंग डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर पराग मेहता, अपर निदेशक उद्योग शिखर सक्सेना और नोडल अधिकारी फिल्म विकास परिषद डॉ. नितिन उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। उत्तराखण्ड आगमन पर बंशीधर तिवारी ने पराग मेहता का शॉल और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।

उत्तराखण्ड में फिल्म उद्योग को नया मंचः बंशीधर तिवारी

मुख्य अतिथि बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन का परिणाम है कि आज राज्य में फिल्म उद्योग को प्रोत्साहन मिल रहा है। नई फिल्म नीति अन्य राज्यों की तुलना में अधिक आकर्षक है और इसमें अनुदान राशि भी ज्यादा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही मंच देने की। इस कार्यशाला की शुरुआत इसी दिशा में एक अभिनव पहल है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड कास्टिंग डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पराग मेहता के अनुभवों का लाभ स्थानीय कलाकारों को मिलेगा और भविष्य में भी इस तरह की कार्यशालाएं जारी रहनी चाहिए।

उत्तराखंड शूटिंग का बेहतरीन डेस्टिनेशनः मेहता

बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध कास्टिंग डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पराग मेहता ने कहा कि उत्तराखण्ड बेहद खूबसूरत है और शूटिंग के लिए आदर्श स्थल है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि बॉलीवुड की अधिक से अधिक फिल्मों की शूटिंग यहां हो, जिससे स्थानीय कलाकारों को अवसर मिलें। उन्होंने राज्य सरकार को सहयोग और कार्यशाला आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में नई फिल्म नीति

फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय ने बताया कि उत्तराखण्ड की नई फिल्म नीति राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी है। इसमें स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन और अनुदान राशि की विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला स्थानीय प्रतिभाओं और कलाकारों को निखारने में सहायक होगी।

अपर निदेशक उद्योग शिखर सक्सेना ने कहा कि उद्योग विभाग फिल्म उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है और सिंगल विंडो सिस्टम को सरल और सुलभ बनाया गया है।

कार्यशाला में कई कलाकार रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन संभव कला मंच के अभिषेक मैंदोला ने किया। इस अवसर पर नेक्स्ट लेवल से संजय बिष्ट, रजत कुमार, नियो फरर्स्वाण और संभव कला मंच से अनुराग जोशी, देवशाली, सुधीर, कुणाल शमशेर मल्ला सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

विद्या भारती के प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम धामी ने किया मेधावियों का सम्मान, रुड़की में आयोजित हुआ कार्यक्रम

हरिद्वार/रुड़की। रुड़की में आयोजित विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट...

एक युग की समाप्तिः पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजकीय सम्मान के बीच दी गई अंतिम विदाई

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति के वरिष्ठ और सम्मानित चेहरों में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट का रविवार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

जंतर-मंतर आंदोलनः पीएम मोदी ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, शिक्षा सचिव को हटाया, वांगचुक का अनशन खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में गुरुवार देर...

Recent Comments