Sunday, March 15, 2026
Home ताजा खबर उत्तरांचल प्रेस क्लब ने राज्य सूचना आयुक्त का जिम्मा संभाल रहे अपने...

उत्तरांचल प्रेस क्लब ने राज्य सूचना आयुक्त का जिम्मा संभाल रहे अपने दो वरिष्ठ सदस्यों का किया अभिनंदन

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब ने राज्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे अपने दो वरिष्ठ सदस्यों का शनिवार को अभिनंदन किया। साथ ही भारतीय प्रेस ब्यूरो के अधिकारी के तौर पर कार्य कर रहे अनिल दत्त शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

प्रेस क्लब सभागार में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट और कुशलानंद कोठियाल को सम्मानित किया गया। योगेश भट्ट करीब ढ़ाई साल से राज्य सूचना आयुक्त के तौर पर काम कर रहे हैं। राज्य आंदोलनकारी रहे योगेश भट्ट अपनी तेजतर्रार लेखनी के लिए जाने जाते हैं। सूचना आयुक्त के तौर पर भी उन्होंने कई जनहित के फैसले दिए हैं। दूसरी ओर, पिछले कई वर्षों से दैनिक जागरण के संपादक के तौर पर काम कर रहे कुशलानंद कोठियाल को हाल ही में राज्य सूचना आयुक्त बनाया गया है।

अपने संबोधन में कुशलानंद कोठियाल ने कहा कि वह पिछले करीब 35 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से आम जनता के बीच ही काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के माध्यम से जनता की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया है, वही कुछ अब सूचना आयुक्त के तौर पर करना है।

योगेश भट्ट ने कहा कि सूचना आयुक्त के तौर पर उन्होंने हमेशा उस जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने का प्रयास किया है, जो उन्हें सौंपी गई है। पत्रकार के तौर पर वो जैसे चीजों को देखते थे, सूचना आयुक्त बनने के बाद उसमें बदलाव आया है। आरटीआई एक बहुत ही अच्छा और उपयोगी कानून है, जो सिर्फ सूचनाएं नहीं बल्कि लोगों के हक भी दिलवा रहा है।

अनिल दत्त शर्मा ने कहा कि पीआईबी अधिकारी के तौर पर वह पत्रकारों से समन्वय बनाने पर जोर देते हैं। पत्रकारों तक केंद्र सरकार से संबंधित गतिविधियां, कार्य और जानकारियां समय से पहुंचती रहे, यह उनका प्रयास रहता है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी ने कहा कि प्रेस क्लब आज अपने दोनों वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित करते हुए अत्यंत गर्व महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा लगता है, जब अपने बीच का कोई पत्रकार साथी इतनी बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए चुना जाता है।

कार्यक्रम का संचालन क्लब महामंत्री सुरेंद्र सिंह डसीला ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अनिल चन्दोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुलोचना पयाल, संयुक्त मंत्री अभय कैंतुरा व रश्मि खत्री, संप्रेक्षक शिवेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य शूरवीर भंडारी, संदीप बडोला, मनबर रावत, योगेश रतूड़ी, असद समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रसोई गैस और ईंधन की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रख रही सरकार, तीन दिनों में 280 जगह किया निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश में एलपीजी और अन्य ईंधन की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

Recent Comments