Saturday, August 1, 2026
Home बड़ी खबर दुखदः उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह लोगों की मौत, एक गंभीर...

दुखदः उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल एम्स ऋषिकेश में भर्ती

उत्तरकाशी/देहरादून। उत्तरकाशी जिले में गंगनानी के समीप बृहस्पतिवार सुबह एक प्राइवेट कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक यात्री को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई अन्य लोगों, संस्थाओं व संगठनों ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।

बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे उत्तरकाशी जिले के गंगनानी के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। एरोट्रांस कंपनी के हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल सात लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे और बचाव व राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटना में छह लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

हेलीकॉप्टर में पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह, विनीत गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, रश्मि और किशोर जाधव सवार थे। छह यात्रियों में से चार महाराष्ट्र और दो आंध्र प्रदेश से निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस समय दुर्घटना हुई, तब मौसम साफ था। ऐसे में दुर्घटना किस कारण से हुई, यह जानना और भी ज्यादा जरूरी हो गया है।

RELATED ARTICLES

अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन: चार बीघा की अवैध कॉलोनी ध्वस्त, पांच मंजिला भवन सील

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने किया संत रविदास के संदेश को अपनाने का आह्वान

हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर हरिद्वार जिले के भगवानपुर स्थित चुड़ियाला में आयोजित कलश बंधन महारैली के साथ...

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन: चार बीघा की अवैध कॉलोनी ध्वस्त, पांच मंजिला भवन सील

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने किया संत रविदास के संदेश को अपनाने का आह्वान

हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर हरिद्वार जिले के भगवानपुर स्थित चुड़ियाला में आयोजित कलश बंधन महारैली के साथ...

लोकसभा ने नकल व पेपर लीक पर कसा शिकंजा, हंगामें और विरोध के बीच संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित

नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक और संगठित नकल के मामलों पर सख्ती करते हुए लोकसभा ने बुधवार...

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

Recent Comments