Tuesday, September 8, 2026
Home ताजा खबर लोकसभा चुनाव 2024- मतदान कराकर लौटने लगी पोलिंग पार्टियां

लोकसभा चुनाव 2024- मतदान कराकर लौटने लगी पोलिंग पार्टियां

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच जमा की गई ईवीएम

देहरादून। लोकसभा चुनाव में मतदान कराकर लौट रही पोलिंग पार्टियां महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में सभी दस्तावेज व मतदान मशीन को जमा कराने पहुंचने लगे हैं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने कड़ी सुरक्षा में ईवीएम जमा करवाई। इससे पूर्व, जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने प्रातः 07 बजे अपना वोट जीआरडी पॉलीटेक्निक कॉलेज में बूथ पर डाला।

इसके उपरान्त उन्होंने मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय मॉर्डन कॉलेज राजपुर रोड, स्कॉलर होम राजपुर रोड,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड, सनवैली स्कूल तेग बहादुर रोड,एसजीएन पब्लिक स्कूल रेसकोर्स, बन्नू स्कूल रेसकोर्स, गन्ना कृषक पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला, प्राथमिक विद्यालय कुंवावाला, राजकीय कन्या उच्चतर विद्यालय हर्रावाला, प्राथमिक विद्यालय हर्रावाला, विवेकानंद कॉलेज जोगीवाला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोथरोवाला, जलसंस्थान कार्यालय पिथुवाला, राजकीय इंटर कॉलेज मेहूवाला, पंचायत घर मेहूवाल, अनेशिया स्कूल, आदि मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।

उन्होंने इस दौरान शेरवुड स्कूल में बनाए गए आदर्श बूथ का निरीक्षण किया, मॉडल बूथ का निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मतदाताओं से संवाद किया। वृद्ध, महिला, प्रथम बार वोट देने वाले नए मतदाताओं को लोकतंत्र के इस पर्व पर मतदान हेतु किया अभिवादन।

जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने पोलिंग बूथ का किया संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। पुलिस प्रेक्षक रोमिल बानियां ने पोलिंग बूथ का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय जोगदंडे ने पत्नी श्रीमती श्रद्धा जोगदंडे संग जीआरडी पॉलिटेक्टिक राजपुर रोड में मतदेय स्थल पर मतदान किया।

RELATED ARTICLES

Premnagar News: टी-स्टेट से सटे इलाकों में सुरक्षा और सफाई के लिए बनेगी कार्ययोजना, CCTV व स्ट्रीट लाइट पर सहमति

देहरादून। प्रेमनगर में टी-स्टेट से लगे रिहायशी क्षेत्रों की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय लोगों, टी-स्टेट प्रबंधन और कैंटोनमेंट...

तस्वीरों में दिखे उत्तराखंड के विविध रंग, उत्तराखंड न्यूज कैमरामैन एसोसिएशन ने दून लाइब्रेरी में लगाई फोटो प्रदर्शनी

देहरादून। कैमरे की नजर से उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति और समाज के अलग-अलग रंगों को सामने लाने वाली फोटो प्रदर्शनी का आयोजन रविवार को...

मसूरी में नियमों के खिलाफ निर्माण पर कार्रवाई, अपर माल रोड के रॉक स्टोन में चला ध्वस्तीकरण अभियान

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी के अपर माल रोड क्षेत्र में भवन निर्माण नियमों की अनदेखी पर एमडीडीए ने सख्त कदम उठाया है। प्राधिकरण ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Premnagar News: टी-स्टेट से सटे इलाकों में सुरक्षा और सफाई के लिए बनेगी कार्ययोजना, CCTV व स्ट्रीट लाइट पर सहमति

देहरादून। प्रेमनगर में टी-स्टेट से लगे रिहायशी क्षेत्रों की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय लोगों, टी-स्टेट प्रबंधन और कैंटोनमेंट...

खड़गे की रैली और शुद्धिकरण विवाद के बाद अब नितिन नवीन का कुमाऊं दौरा, 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी BJP

हल्द्वानी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण विवाद से पहले ही सियासी गर्माहट झेल रहे हल्द्वानी में अब भाजपा...

Dehradun Clean Air Survey 2026: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देहरादून 12वें नंबर पर, तीन साल में 29 पायदान की छलांग

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून ने वायु गुणवत्ता सुधार के मामले में देशभर में बड़ी प्रगति दर्ज की है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की...

तस्वीरों में दिखे उत्तराखंड के विविध रंग, उत्तराखंड न्यूज कैमरामैन एसोसिएशन ने दून लाइब्रेरी में लगाई फोटो प्रदर्शनी

देहरादून। कैमरे की नजर से उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति और समाज के अलग-अलग रंगों को सामने लाने वाली फोटो प्रदर्शनी का आयोजन रविवार को...

Recent Comments