Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर पहले फेज की वोटिंग खत्म, जानें शाम 5 बजे तक कहां पर...

पहले फेज की वोटिंग खत्म, जानें शाम 5 बजे तक कहां पर कितना प्रतिशत हुआ मतदान?

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले फेज में आज 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग हुई. मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुई और शाम 6 बजे तक चला. चुनाव आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस फेज में 1625 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. पहले फेज में उत्तराखंड की सभी 5 सीटों पर वोट डाले गए. इसके अलावा उत्तर प्रदेश की 8, बिहार की 4, राजस्थान की 12 और मध्यप्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए.

यूपी, बिहार, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और राजस्थान की किन-किन सीटों पर वोटिंग?
उत्तर प्रदेश की सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में वोट डाले जाएंगे. वहीं, राजस्थान की 12 सीटों में गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में वोटिंग होगी. वहीं, मध्यप्रदेश की छह सीटों में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा शामिल है. बिहार की बात करें तो यहां गया, औरंगाबाद, जमुई और नवादा में वोटिंग होगी. वहीं, उत्तराखंड की टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल-उधमसिंह नगर और हरिद्वार में वोट डाले जाएंगे.

बिहार में 4 लोकसभा सीटों पर 48.24 प्रतिशत मतदान हुआ। बता दें 2019 के चुनाव में में इन चारों सीट पर 53.47 प्रतिशत पोलिंग हुई थी, लेकिन इस बार 5.30 प्रतिशत कम पोलिंग हुई।

जानिए शाम 5 बजे तक कहां पर कितना प्रतिशत मतदान हुआ?

अंडमान और निकोबार: 56.87%
अरुणाचल प्रदेश: 63.26 %
असम: 70.77 %
बिहार: 46.32 %
छत्तीसगढ़: 63.41 %
जम्मू और कश्मीर: 65.08%
लक्षदीप: 59.02 %
मध्य प्रदेश: 63.25 %
महाराष्ट्र: 54.85 %
मणिपुर: 67.46 %
मेघालय: 69.91 %
मिजोरम: 52.62 %
नागालैंड: 55.75 %
पुडुचेरी: 72.84 %
राजस्थान: 50.27 %
सिक्किम: 67.58 %
तमिलनाडु: 62.02 %
त्रिपुरा: 76.10 %
उत्तर प्रदेश: 57.54 %
उत्तराखंड: 53.56 %
पश्चिम बंगाल: 77.57 %

 

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments