Sunday, March 8, 2026
Home ताजा खबर लोकसभा चुनाव 2024- आज 83,37,914 मतदाता करेंगे 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय 

लोकसभा चुनाव 2024- आज 83,37,914 मतदाता करेंगे 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय 

चार जून को होगी मतगणना 

चुनाव आयोग ने प्रदेशवासियों से की अधिक से अधिक मतदान की अपील

 देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर आज 83,37,914 मतदाता 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। आयोग ने मतदान बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। 2019 में 61.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। पांचों सीटों पर मतदान के बाद चार जून को मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक मतदान की अपील की है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया, सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान शुरू होने से पहले सभी प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंटों की मौजूदगी में मॉक पोल होगा।

शाम को पांच बजे तक जो भी मतदाता अपने मतदेय स्थल के भीतर दाखिल हो जाएंगे, वे सभी वोट दे सकेंगे। वोट डालने के लिए वोटर आईडी के अलावा 12 अन्य दस्तावेज का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया, शाम तक 9,500 पोलिंग पार्टियां अपने मतदेय स्थल पर पहुंच चुकी थी। वे मतदान प्रारंभ होने की सूचना उपलब्ध कराएंगी।

विवाह कार्यों पर कोई रोक नहीं, अस्पताल खुले रहेंगे
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया, परिवहन विभाग यातायात की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करता रहेगा। किसी भी आम नागरिक के लिए यातायात में कोई असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। विवाह कार्यों में लगे वाहनों पर भी प्रतिबंध नहीं होगा। सभी राजकीय चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय, प्राथमिक और सीएचसी को 24 घंटे संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरी सेवाओं से जुड़े विभागों पेयजल, विद्युत, आपदा प्रबंधन और लोक निर्माण विभाग भी सभी व्यवस्थाएं 24 घंटे संचालित करते रहेंगे, ताकि मतदाताओं और पोलिंग पार्टियों को किसी भी प्रकार से असुविधा न हो।

प्रदेश में 1,365 क्रिटिकल और 809 असुरक्षित पोलिंग बूथ

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी जोगदंडे ने बताया, राज्य में 1,365 क्रिटिकल पोलिंग बूथ और 809 वलनरेबल पोलिंग बूथ चिह्नित किए गए हैं। क्रिटिकल बूथों पर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, जबकि वलनरेबल बूथ ऐसे हैं, जहां पिछले चुनाव में कोई हिंसात्मक घटना हुई होगी। इन पोलिंग स्टेशन पर पर्याप्त फोर्स की व्यवस्था रहेगी। मतदान से 48 घंटे पूर्व सभी फ्लाइंग स्क्वॉड और स्टेटिक्स सर्विलांस टीम द्वारा सघन चेकिंग की जाती है। इसके दृष्टिगत राज्य में 293 फ्लाइंग स्क्वॉड और 252 स्टेटिक्स सर्विलांस टीम अलर्ट मोड पर रहेगी।

मतदान को लेकर ये भी जानें

  • जो भी मतदाता शाम पांच बजे पोलिंग स्टेशन के भीतर प्रविष्ट हो जाएगा, उसे वोट डालने का अधिकार मिलेगा। पांच बजे के बाद बाहर से कोई मतदाता भीतर वोट के लिए मतदेय स्थल में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
  • 5,892 बूथों पर होगी वेबकास्टिंग। चुनाव आयोग और सभी जिलों के आरओ भी लाइव देख सकेंगे मतदान प्रक्रिया। मतदान के दौरान कई केंद्रों पर ड्रोन से भी मॉनिटरिंग की जाएगी। ड्रोन की फुटेज व सूचना तय समय में कंट्रोल रूम तक दी जाएगी। उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। प्रदेशभर में हर दो घंटे में मतदान का रुझान पता चलेगा। इस बार चुनाव आयोग ने पीडीएमएस सिस्टम लागू किया है।
RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments