Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान की अपील...

भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान की अपील करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

जनता के चेहरों पर सरकार के कामकाज के प्रति संतुष्टि का भाव आ रहा नजर -गणेश जोशी

मंत्री बोले – अबकी बार 400 पार का नारा होगा साकार, भाजपा रचेगी नया इतिहास

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को टिहरी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान के लिए मसूरी विधानसभा क्षेत्र में अंतर्गत देहरादून के दून विहार वार्ड नंबर 06 और जाखन वार्ड नंबर 07 में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान की अपील की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों पर जनता के चेहरों पर सरकार के कामकाज के प्रति संतुष्टि का भाव नजर आ रहा है और जनता का यही विश्वास रिकॉर्ड तोड़ मतों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अबकी बार 400 पार के नारे को साकार करने के लिए उत्तराखंड की जनता पूर्ण रूप से तैयार है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विश्वास जताते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा के चुनाव में भाजपा पांच की पाँचों सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज कर नए कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है।

इस अवसर पर मसूरी विधानसभा चुनाव प्रभारी कमली भट्ट, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, मंडल महामंत्री आशीष थापा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद डोभाल, अमित थापा, चुनाव सह संयोजक निरंजन डोभाल, मोहित जायसवाल, पार्षद संजय नौटियाल, योगेश घाघट, कमल थापा, चुन्नी लाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय गुप्ता, महामंत्री दीपक, सोशल मीडिया संयोजक प्रमोद थापा, वरुण छेत्री, शक्ति केंद्र संयोजक किरण पासवान आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments