Tuesday, September 8, 2026
Home ताजा खबर कांग्रेस में कोई टिकट लेने को तैयार नहीं था - सीएम

कांग्रेस में कोई टिकट लेने को तैयार नहीं था – सीएम

पिथौरागढ़ में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में जनसभा

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीडीहाट में लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित जनसभा में कांग्रेस पर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने डीडीहाट मार्केट से रामलीला ग्राउंड तक हजारों समर्थकों के साथ पदयात्रा में भी भाग लिया और भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को अधिक से अधिक वोटों से जिताने की अपील की। रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने बहुत सारे जनहित के निर्णय भी लिए हैं। आज तक जो कार्य उत्तराखंड बनने के बाद नहीं हुए थे, उन्हें हमारी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से मेरा विशेष लगाव है। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि पिथौरागढ़-अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र में आने वाली सभी 14 विधानसभा सीटों पर बड़े मार्जिन से प्रत्याशी को जिताएं।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार, सुशासन के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित किये जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य पूर्ण रूप से स्पष्ट है, यह लक्ष्य है उत्तराखंड के विकास का, उत्तराखंड की महिलाओं के विकास का, युवाओं के लिए संभावनाओं से भरे आकाश का। उन्होंने कहा कि हमारे फैसलों में हमारा यह भाव स्पष्ट रूप से नजर आता है। आपने देखा होगा कि भर्ती घोटालों पर हमने प्रहार किया और देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लेकर आये। इसके चलते आज पारदर्शिता के आधार पर युवाओं का सरकारी नौकरियों में चयन हो रहा है। उत्तराखंड में पहली बार यह इतिहास बना जब किसी पार्टी की लगातार दूसरी बार सरकार बनी। हमने समान नागरिक सहिंता के साथ ही धर्मांतरण का कानून, दंगा विरोधी कानून भी लागू किया है।

इस प्रकार के हमने कई निर्णय लिए हैं। गरीबों को तीन नि:शुल्क सिलिंडर दिए जा रहे हैं, महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। देवभूमि में लैंड जेहाद पर भी हमने कठोर कार्रवाई की है। ऐसे निर्णय लिए हैं जो आने वाले दिनों में मील का पत्थर साबित होंगे। वर्तमान में प्रदेश में केंद्र की सरकार से भरपूर सहयोग मिल रहा है। केंद्र ने हमारे लिए डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा की धनराशि स्वीकृत की है। मेडिकल कॉलेज, हेली सेवाओं का विस्तार इस क्षेत्र में तेजी से हो रहा है, सड़कों का निर्माण व चौड़ीकरण हो रहा है।
मानसखंड मंदिर मिशन के अंतर्गत कुमाऊँ के मंदिरों का सर्किट बनाया जा रहा है। पिछले दिनों हमारे प्रधानमंत्री आदि कैलाश आदि स्थानों पर गए, जिस कारण इन क्षेत्रों को विश्व स्तर पर पहचान मिली है। पहले केवल योजनाएं बनाई जाती थी, लेकिन आज हर काम को पूरा किया जाता है।

उन्होंने कहा मि वर्ष 2014 के बाद देश में अनेक फैसले लिए गए। सीएए के कानून से लेकर कश्मीर में धारा 370 को समाप्त किया गया। अयोध्या में भव्य भगवान राम मंदिर का निर्माण कर लिया गया है। आज रामलला भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों का लक्ष्य केवल सत्ता पाना है, हमारी पार्टी का लक्ष्य अंत्योदय का है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस है जो केवल एक परिवार के लिए है, वहां केवल एक परिवार के बारे में बात होती है और इस बार जब उत्तराखंड में कांग्रेस में टिकट जब बंट रहे थे तो कांग्रेस में कोई टिकट लेने को ही तैयार नहीं क्यूंकि जनता ने मोदी को एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल देश को लूटने का कार्य किया है। कांग्रेस ने राज्य गठन तक का विरोध किया। उन्होंने कहा कि आज समय आ गया है कि कांग्रेस रूपी रावण को उत्तराखंड से उखाड़ फेंकना है।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद अजय टम्टा ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास की बयार बह रही है। इसी तरह उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।

इस अवसर पर विधायक बिशन सिंह चुफाल, सुरेश गढ़िया, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, लोकसभा प्रभारी सुरेश भट्ट, लोकसभा संयोजक एवं दायित्वधारी शिव सिंह बिष्ट, गणेश बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधानसभा के प्रभारी मनोज सावंत, नगर मंडल के अध्यक्ष धर्म कन्याल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

तस्वीरों में दिखे उत्तराखंड के विविध रंग, उत्तराखंड न्यूज कैमरामैन एसोसिएशन ने दून लाइब्रेरी में लगाई फोटो प्रदर्शनी

देहरादून। कैमरे की नजर से उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति और समाज के अलग-अलग रंगों को सामने लाने वाली फोटो प्रदर्शनी का आयोजन रविवार को...

मसूरी में नियमों के खिलाफ निर्माण पर कार्रवाई, अपर माल रोड के रॉक स्टोन में चला ध्वस्तीकरण अभियान

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी के अपर माल रोड क्षेत्र में भवन निर्माण नियमों की अनदेखी पर एमडीडीए ने सख्त कदम उठाया है। प्राधिकरण ने...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Dehradun Clean Air Survey 2026: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देहरादून 12वें नंबर पर, तीन साल में 29 पायदान की छलांग

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून ने वायु गुणवत्ता सुधार के मामले में देशभर में बड़ी प्रगति दर्ज की है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की...

तस्वीरों में दिखे उत्तराखंड के विविध रंग, उत्तराखंड न्यूज कैमरामैन एसोसिएशन ने दून लाइब्रेरी में लगाई फोटो प्रदर्शनी

देहरादून। कैमरे की नजर से उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति और समाज के अलग-अलग रंगों को सामने लाने वाली फोटो प्रदर्शनी का आयोजन रविवार को...

मसूरी में नियमों के खिलाफ निर्माण पर कार्रवाई, अपर माल रोड के रॉक स्टोन में चला ध्वस्तीकरण अभियान

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी के अपर माल रोड क्षेत्र में भवन निर्माण नियमों की अनदेखी पर एमडीडीए ने सख्त कदम उठाया है। प्राधिकरण ने...

उत्तराखंड में 11 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, सीएम धामी ने शुरू की युवा भविष्य निर्माण योजना

देहरादून। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए राज्य सरकार ने नई पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Recent Comments