Sunday, June 14, 2026
Home ताजा खबर देवभूमि से इस बार जीत की नई गाथा लिखेगी मोदी-धामी की जोड़ी

देवभूमि से इस बार जीत की नई गाथा लिखेगी मोदी-धामी की जोड़ी

बिना रुके और थके चुनावी समर में मुख्यमंत्री धामी की तबाड़तोड़ उड़ान शुरू

एक्स फैक्टर के कारण पुराने रिकॉर्ड तोड़ नए लक्ष्य फतह करने की तैयारी में सीएम धामी

मंगलवार को तीन लोकसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर पार्टी के लिए किया चुनाव प्रचार, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया जोश

बृहस्पतिवार से प्रत्येक दिन 2 से 3 विधानसभाओं में चुनावी जनसभा करते हुए पांचो पार्टी प्रत्याशियों की जीत को भारी अंतर से जीताने के लिए देंगे धार

पांच के पंच के साथ 400 प्लस के लक्ष्य को करेंगे साकार

देहरादून। देवभूमि की पांचों लोकसभा सीट पर मोदी-धामी का एक्स फैक्टर चुनावी समर में नई गाथा लिखने जा रहे हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी की तीन लोकसभा क्षेत्र में हुए कई कार्यक्रमों में मौजूदगी ने इसके इशारे कर दिए हैं। अब न केवल मुख्यमंत्री धामी की ताबड़तोड़ सभाएं होंगी, बल्कि पिछली जीत के मार्जन को तोड़ते हुए नए लक्ष्य को फतह करेंगे।

उत्तराखंड राजनीतिक परिदृश्य में भले ही लोकसभा में मामूली भागीदारी निभाता हो, लेकिन देशभर में यहां से जाने वाला संदेश बड़ा असरदार होता है। पिछले दो लोकसभा में केंद्र में इसके परिणाम भी देखने को मिले हैं। अब तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनावी समर शुरू हो गया है। ऐसे में देवभूमि से इस बार भी बड़ा संदेश देने की तैयारी है। खासकर युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चंपावत, बागेश्वर उप चुनाव, हरिद्वार में पंचायत चुनाव समेत कई बड़े उदाहरण हैं, जो लोकसभा 2024 की जीत की गाथा लिख चुके हैं। धामी सरकार के पुराने ट्रैक रिकॉर्ड के साथ एक्स फैक्टर से साफ है कि यह चुनाव पुराने सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त कर जीत की नई इबारत लिखेंगी।

इसकी शुरुआत मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह टिहरी लोकसभा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के नामांकन के रोड शो, दोपहर को पौड़ी गढ़वाल के प्रत्याशी अनिल बलूनी के नामांकन कार्यक्रम की जनसभा में तथा शाम को नैनीताल लोकसभा में कई कार्यक्रमों में शिरकत कर की है। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी पूरे जोश, उत्साह एवं पार्टी प्रत्याशियों की रिकॉर्ड मतों से जीत को आश्वस्त दिखे। सूत्रों का कहना है कि पांचों लोकसभा में परचम लहराने और नए रिकॉर्ड स्थापित करने को मुख्यमंत्री धामी ताबड़तोड़ जनसभाएं और कार्यक्रम करेंगे। इसके लिए रोडमैप तैयार कर दिया है। इससे साफ है कि युवा मुख्यमंत्री धामी बिना रुके, थके देवभूमि से पांचों सीटों पर न केवल बड़े अंतर से जीत दिलाने का लक्ष्य हासिल करेंगे, बल्कि मोदी-धामी की जोड़ी के एक्स फैक्टर पर मुहर लगाएंगे।

RELATED ARTICLES

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

बिग ब्रेकिंगः उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती पर संकट, USOCA ने सस्पेंड किए 90 हजार से ज्यादा ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट

अनिल चन्दोला देहरादून। उत्तराखंड सरकार के पिछले कई वर्षों से प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments