Wednesday, April 29, 2026
Home ताजा खबर भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी के नामांकन रैली के समर्थन में पहुंचे...

भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी के नामांकन रैली के समर्थन में पहुंचे काबीना मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने सालावाला स्थित चुनाव कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महानगर कार्यालय टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के नामांकन रैली के समर्थन में पहुंचे। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ देहरादून में लोकसभा प्रत्याशी (टिहरी) माला राज्यलक्ष्मी शाह के नामांकन के अवसर पर आयोजित रोड शो में भी प्रतिभाग किया और टिहरी लोकसभा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह का नामांकन कार्यक्रम में भी सम्मलित हुए। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास विधायक सविता कपूर, विधायक उमेश शर्मा काऊ सहित पार्टी के वरिष्ठ कई नेता उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज रोड़ शो के दौरान जिस प्रकार जगह – जगह फूलों की वर्षा हो रही थी, ठीक उसी प्रकार 19 अप्रैल को वोटों की वर्षा होगी और भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह रिकॉर्ड मतों से विजय होंगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा जो 400 पार का नारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया है। उसकी शुरुवात उत्तराखण्ड के टिहरी लोकसभा सीट से होने जा रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विश्वास जताते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की पांचों की पांचों सीट भाजपा दुगने अंतर से जीतने वाली है।

इस अवसर पर दर्जाधारी कैलाश पंत, विधानसभा प्रभारी कमली भट्ट, आरएस परिहार, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, राकेश रावत, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, चुनाव सह संयोजक निरंजन डोभाल, संध्या थापा, पूनम नौटियाल, वंदना बिष्ट सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 8 बजे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

विपक्ष ने आधी आबादी को हक दिलाने के प्रयास को विफल कर देश के साथ किया महापापः सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हजारों...

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 8 बजे...

Recent Comments