Monday, September 7, 2026
Home कारोबार भारत में लाइव गैलेक्सी एआई अनुभव लेकर आया सैमसंग

भारत में लाइव गैलेक्सी एआई अनुभव लेकर आया सैमसंग

मुंबई। मुंबई के जियो वर्ल्ड प्लाजा मॉल में सैमसंग ने भारत में अपने पहले ऑनलाइन-टू-ऑफलाइन (ओ2ओ) लाइफस्टाइल स्टोर का उद्घाटन किया। ग्राहक  सैमसंग बीकेसी (बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स) में नवीनतम गैलेक्सी एस24 सीरीज का अनुभव और प्री-बुकिंग कर सकेंगे। नया स्टोर उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के लिए एआई से लेकर मोबाइल उपकरणों के लिए ‘गैलेक्सी एआई’ तक सैमसंग के नवीनतम एआई अनुभवों की पेशकश करेगा।

सैमसंग साउथवेस्ट एशिया के अध्यक्ष और सीईओ जेबी पार्क ने कहा, हम आठ अद्वितीय क्षेत्रों में पहले कभी न देखे गए अनुभवों को लेकर आए हैं, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को उत्साहित करने के लिए हमारे सभी एआई अनुभव शामिल हैं। यहां ग्राहकों को हमारे विस्तृत कनेक्टेड डिवाइस इकोसिस्टम और हमारी अत्याधुनिक तकनीक का अनुभव मिलेगा। इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि स्टोर न केवल गैलेक्सी एस 24 स्पेशल एडिशन कलर ऑप्शन्स प्रदान करेगा, बल्कि अपने नवीनतम गैलेक्सी एआई स्मार्टफोन का अपनी तरह का पहला एआई-पर्सनलाइजेशन प्रदान करेगा। सैमसंग बीकेसी को आठ अद्वितीय जीवनशैली क्षेत्रों में विभाजित किया गया है जो ग्राहकों को दिखाते हैं कि कैसे सैमसंग उत्पाद, व्यक्तिगत रूप से और सैमसंग के कनेक्टेड मल्टी-डिवाइस इकोसिस्टम के हिस्से के रूप में उन्हें सुविधा प्रदान कर सकते हैं।

आठ क्षेत्रों में सभी अनुभवों को एक साथ लाने के लिए, सैमसंग अपने ‘लर्न सैमसंग कार्यक्रम’ के हिस्से के रूप में डिजिटल कला, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, फिटनेस और बेकिंग, कुकिंग, संगीत जैसे कंज्यूमर पैशन प्वाइंट्स के आसपास विभिन्न कार्यक्रमों और कार्यशालाओं की भी मेजबानी करेगा। स्टोर पर आने वाले प्रीमियम ग्राहकों को उन वैश्विक उत्पादों की समीक्षा करने का भी अवसर मिलेगा जो अभी तक भारत में लॉन्च नहीं हुए हैं।

RELATED ARTICLES

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

केन्द्रीय बजट 2026-27: निर्मला सीतारमण ने पेश किया अपना नौवां बजट, विकास, रोजगार और नवाचार पर फोकस

नई दिल्ली।  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केन्द्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए विकास, युवा सशक्तिकरण, तकनीकी नवाचार और सामाजिक सुरक्षा को केंद्र में...

मुख्यमंत्री धामी ने बांटे ‘बिल लाओ–इनाम पाओ’ योजना के विजेताओं को ईनाम, 18 विजेताओं को मिली कार

देहरादून। उत्तराखंड सरकार की “बिल लाओ–इनाम पाओ” योजना में विजेताओं को मंगलवार को मुख्य सेवक सदन में सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मसूरी में नियमों के खिलाफ निर्माण पर कार्रवाई, अपर माल रोड के रॉक स्टोन में चला ध्वस्तीकरण अभियान

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी के अपर माल रोड क्षेत्र में भवन निर्माण नियमों की अनदेखी पर एमडीडीए ने सख्त कदम उठाया है। प्राधिकरण ने...

उत्तराखंड में 11 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, सीएम धामी ने शुरू की युवा भविष्य निर्माण योजना

देहरादून। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए राज्य सरकार ने नई पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Dehradun Congress Protest: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का सीएम आवास कूच, हाथीबड़कला में पुलिस ने रोका

देहरादून। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ विवाद और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर...

हिमालय दिवस पर धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, हर साल दिया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’

देहरादून। हिमालय को बचाने और पहाड़ के विकास को नई दिशा देने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अहम पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

Recent Comments