Sunday, June 14, 2026
Home ताजा खबर कुमाऊनी और गढ़वाली फिल्मों का पहला ओटीटी प्लेटफॉर्म लांच, ये रहेंगी सुविधाएं

कुमाऊनी और गढ़वाली फिल्मों का पहला ओटीटी प्लेटफॉर्म लांच, ये रहेंगी सुविधाएं

हल्द्वानी। उत्तराखंड की लोक संस्कृति, संस्कारों और परंपराओं का चित्रण अब पूरी दुनिया एक ही डिजिटल प्लेटफार्म पर देख पाएगी। इसके लिए कुमाऊनी और गढ़वाली फिल्मों का पहला ओवर द टॉप (ओटीटी) माध्यम लांच किया गया है। इसमें पहाड़ की वादियों के अलौकिक और मनमोहक दृश्यों के बीच फिल्माए गए गीतों व फिल्मों की संपूर्ण श्रृंखला उपलब्ध होगी। इस मंच पर नई ही नहीं पुरानी फिल्में देखने को मिलेगी। साथ ही यह प्रयास उत्तराखंडी फिल्म इंड्रस्टी को नए आयाम प्रदान करने में लाभकारी साबित हो सकता है। नैनीताल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार को उत्तराखंडी फिल्मों के ओटीटी प्लेटफार्म अम्बे सिने को लांच किया गया है। प्लेटफार्म शुरू करने वाली संस्था के प्रतिनिधि बीके ध्यानी ने दावा किया कि यह उत्तराखंड फिल्मों का पहला संयुक्त एप्लिकेशन है। इसे गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

बीके ध्यानी ने कहा अभी तक कुमाऊनी और गढ़वाली फिल्में वित्तीय संकट झेलती थी। ऐसे में फिल्म निर्माता भी बचते थे। मगर इंटरनेट मीडिया के दौर में नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंडी फिल्मों के विकास के लिए ओटीटी माध्यम तैयार कर नई पहल की गई है। इसमें बेहद न्यूनतम सब्स्क्रिप्शन शुल्क रखा गया है। बीके ध्यानी ने बताया कि इसमें 80 पुरानी, नई उत्तराखंडी फिल्में और वेब सीरीज उपलब्ध हैं। इस मौके पर चंद्रकांत नेगी, वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी, नरेंद्र टोलिया आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

बिग ब्रेकिंगः उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती पर संकट, USOCA ने सस्पेंड किए 90 हजार से ज्यादा ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट

अनिल चन्दोला देहरादून। उत्तराखंड सरकार के पिछले कई वर्षों से प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments