Monday, September 7, 2026
Home हेल्थ एक्सपर्ट से जानें सर्दियों में गर्म पानी से चेहरा धोना फायदेमंद या...

एक्सपर्ट से जानें सर्दियों में गर्म पानी से चेहरा धोना फायदेमंद या नुकसानदायक ?

सर्दियों के मौसम में हमारी त्वचा काफी सूखी और रूखी हो जाती है. ठंड और कम आर्द्रता की वजह से स्किन पर असर पड़ता है। ऐसे में सर्दियों में अपने चेहरे का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है ताकि त्वचा को हेल्दी और खूबसूरत बनाए रखा जा सके। वहीं सर्दियों के मौसम में अधिकतर लोग गर्म पानी से अपना चेहरा धोना पसंद करते हैं. गर्म पानी से चेहरा धोने की यह आदत कई लोगों को आरामदायक लगती है. इसलिए, सर्दियों में गर्म पानी से चेहरा धोना फायदेमंद है लेकिन बहुत अधिक गर्म नहीं होना चाहिए। सही तापमान का पानी इस्तेमाल करके इसके फायदे उठाए जा सकते हैं और नुकसान से बचा जा सकता है।

आइए यहां जानते हैं एक्सपर्ट के अनुसार सर्दियों में गर्म पानी से चेहरा धोना फायदेमंद होता है या नुकसानदायक…

त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते ह
सबसे पहले तो गर्म पानी से चेहरे की सफाई बेहतर हो जाती है. जब हम अपना चेहरा गर्म पानी से धोते हैं तो पानी की गर्मी के कारण हमारी त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं. इन खुले रोमछिद्रों से त्वचा में जमा गंदगी, तेल, और डेड सेल्स बाहर निकल जाते हैं और चेहरा साफ हो जाता है. यही कारण है कि गर्म पानी से चेहरे की सफाई अच्छी हो जाती है.लेकिन हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि पानी बहुत अधिक गर्म नहीं होना चाहिए. अत्यधिक गर्म पानी से हमारी त्वचा झुलस सकती है और इससे चेहरे पर दर्द, लालिमा जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।

चेहरे की चमक बढ़ती है
गुनगुने पानी से चेहरा धोने का फायदा यह है कि इससे चेहरे की रक्त संचार बढ़ जाती है, जिसके कारण चेहरे की चमक आती है। दरअसल, जब हम गुनगुने पानी की मदद से अपना चेहरा धोते हैं तो पानी की हल्की गर्मी के कारण चेहरे की रक्त वाहिकाएं खुल जाती हैं। इससे चेहरे की रंगत में सुधार होता है और चेहरे की स्वस्थ, चमकदार और ताजगी भरी चमक आती है इस तरह सर्दियों में  गुनगुने पानी से चेहरा फायदेमंद होता है।

चेहरे की सूजन में कमी आती है
सर्दियों में कई बार हमारा चेहरे सुबह उठने के बाद सुजा हुआ दिखता है ऐसे में गुनगुने पानी से चेहरा धोने से फायदे के फायदे होते हैं. इससे चेहरे की सूजन और दर्द में भी कमी आती है।

नुकसान:

बहुत गर्म पानी से त्वचा जल सकती है. इससे लालिमा, सूजन और झुर्रियां पड़ सकती हैं।

गर्म पानी से त्वचा की नमी बहुत ज्यादा निकल जाती है जिससे रूखापन और इरिटेशन हो सकता है।

इससे त्वचा का प्राकृतिक तेल व नमी खत्म हो सकती है।

सेंसिटिव स्किन वालों को गर्म पानी से एलर्जी, लालिमा या खुजली हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

उत्तराखंड के फाइव स्टार होटलों पर खाद्य विभाग की नजर, Taj से Hyatt Regency तक छापेमारी जैसी जांच

देहरादून। उत्तराखंड में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर अब बड़े होटल प्रतिष्ठान भी खाद्य सुरक्षा विभाग के रडार पर हैं। मिलावट और खाद्य...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मसूरी में नियमों के खिलाफ निर्माण पर कार्रवाई, अपर माल रोड के रॉक स्टोन में चला ध्वस्तीकरण अभियान

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी के अपर माल रोड क्षेत्र में भवन निर्माण नियमों की अनदेखी पर एमडीडीए ने सख्त कदम उठाया है। प्राधिकरण ने...

उत्तराखंड में 11 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, सीएम धामी ने शुरू की युवा भविष्य निर्माण योजना

देहरादून। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए राज्य सरकार ने नई पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Dehradun Congress Protest: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का सीएम आवास कूच, हाथीबड़कला में पुलिस ने रोका

देहरादून। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ विवाद और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर...

हिमालय दिवस पर धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, हर साल दिया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’

देहरादून। हिमालय को बचाने और पहाड़ के विकास को नई दिशा देने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अहम पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

Recent Comments